• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब पीने से मना करने के विवाद में युवक की हत्या, घर में घुसकर घोपा चाकू

Writer D by Writer D
10/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा चौहान गांव में शराब पीने से मना करने के विवाद में युवक की हत्या (Murder) कर दी गई। आरोपितों ने घर में घुसकर युवक को चाकू से घोपकर हत्या कर दी। युवक के चाचा को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपितों के घर में आग लगा दी। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों ने आरोपितों के घर पर बुल्डोजर नहीं चलने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैड़ा चौहान गांव निवासी दीपक चौहान मोदीपुरम में एक कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार की रात वाल्मीकि समाज के दो सगे भाई संदीप और रितिक शराब पी रहे थे। शराब पीने को लेकर राजपूत समाज के दीपक ने उनका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दीपक अपने घर आ गया। आधी रात के बाद संदीप और रितिन ने अपने साथी के साथ दीपक के घर में घुसकर उसे चाकू से गोद डाला। शोर-शराबा सुनकर दीपक का चाचा वीर सिंह बाहर आया और उसने बचाव किया तो आरोपितों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोगों ने आरोपितों के घर में आग लगाई

दुल्हैड़ा गांव में शुक्रवार सुबह हत्याकांड का पता चलने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपितों के घर में आग लगा दी। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और घर में लगी आग बुझाई। इसके बाद राजपूत समाज के लोगों ने बैठक करके हत्याकांड पर तीव्र आक्रोश जताया। लोगों ने कहा कि जब तक आरोपितों के घर को बुल्डोजर से ध्वस्त नहीं किया जाएगा तो मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण भी गांव में पहुंचे। एसएसपी ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। आरोपित पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और आरोपितों के एनकाउंटर की मांग उठाई।

गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात

दुल्हैड़ा गांव में हालात तनावपूर्ण देखकर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह और सीओ दौराला खुद गांव में कैंप किए हुए हैं। राजपूत समाज के युवक की हत्या के बाद से ही माहौल तनावपूर्ण है। आरोपित पक्ष के वाल्मीकि समाज से होने के कारण लोगों में गुस्सा व्याप्त है।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

2001 में सीजेएम की हत्या मामले में तीन को उम्रकैद की सजा

Next Post

नकली शराब का कारोबारी गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक का माल बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
Fake liquor

नकली शराब का कारोबारी गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक का माल बरामद

यह भी पढ़ें

CM Vishnudev Sai

सीएम से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

07/12/2025
keshav maurya

फोटोग्राफी एक जादूगरी है, जो अनमोल पलों को संजोती : मौर्य

19/08/2021
robbers arrested

आंखों में मिर्च झोंक कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version