• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की सबसे बड़ी सिरिंज के तीन प्लांट बंद, वैक्सीनेशन पर पड़ेगा असर

Writer D by Writer D
11/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में सिरिंज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान सिरिंजेज एंड मेडिकल डिवाइसेज के तीन प्लांटों पर ताला लटक गया है, जिससे सिरिंज की कमी हो सकती है। इसका असर वैक्सीनेशन अभियान पर भी पड़ सकता है।

लेकिन फरीदाबाद में HMD के प्लांट बंद होने से इसका असर पूरे देश में पड़ने वाला है, क्योंकि इन प्लांटों से रोजाना करीब 1.2 करोड़ सिरिंज बनते हैं। फिलहाल जो एकमात्र प्लांट चल रहा है, उसमें रोजाना करीब 40 लाख सिरिंज का प्रोडक्शन हो रहा है। लेकिन वो भी सोमवार से बंद हो जाएगा।

HMD के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ ने बताया कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद में कंपनी के 4 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिसमें से 3 यूनिट्स में प्रोडक्शन शुक्रवार से ही बंद हो चुके हैं। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर प्रोडक्शन बंद करना पड़ा है।

राजीव नाथ ने बताया कि चौथा यूनिट भी अगले कुछ दिनों में बंद हो जाएगा, क्योंकि चौथे प्लांट में सिरिंज बनता है, Needles का प्रोडक्शन बंद होने से इस सिरिंज प्रोडक्शन प्लांट को भी बंद करना पड़ेगा। भारत में HMD सबसे बड़ा Syringes & Needles मैन्युफैक्चरर है। राजीव नाथ All India Syringes & Needles Mfg. Association (AISNMA) के भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि प्लांट जल्द शुरू नहीं हुए तो फिर सिरिंज और निडिल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

चिंता का विषय यह है कि कंपनी के पास दो दिन से ज्यादा का बफर स्टॉक नहीं है। यानी सोमवार तक यह स्टॉक भी खत्म हो जाएगा। उसके बाद क्या होगा? कंपनी को वॉलंटरी (Voluntary) बेसिस पर अपनी यूनिट्स बंद करने को कहा गया है। सिरिंज की सप्लाई बाधित होने से वैक्सीनेशन अभियान पर असर पड़ सकता है।

HMD के फरीदाबाद में प्लांट बंद होने हर रोज 1.5 करोड़ सुई (Needles) और 1।2 लाख सिरिंज का प्रोडक्शन प्रभावित होगा। अगर लंबे वक्त तक ये प्लांट बंद रहते हैं तो फिर सिरिंज की किल्लत बढ़ सकती है। क्योंकि देश और दुनिया में पहले ही सिरिंज की शॉर्ट सप्लाई है। कोरोना महामारी के दौरान इस डिमांड तेजी से बढ़ी है।

प्रदेश की जनता भाजपा के साथ, विपक्षी दलों का हो जाएगा सूपड़ा साफ : स्वतंत्रदेव

गौरतलब है कि हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 228 यूनिट्स को बंद करने का निर्देश दिया है। HMD की मानें तो उन्होंने अपने सबसे बड़े प्लांट में बिजली जाने पर PNG गैस से प्लांट चलाने का विकल्प उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अब डीजल की इस्तेमाल बहुत कम हो रहा है। कंपनी खुद प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठा रही है और डीजल के विकल्पों पर काम कर रही है।

HMD ने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भी पत्र लिखा है। खत में अनुरोध किया गया है कि सिरिंज और निडिल को भी नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट (National Disaster Management Act) के तहत क्रिटिकल मेडिकल डिवाइस घोषित किया जाए, ताकि इसकी कमी देश में न हो।

पीएम मोदी से अपील

वहीं मैनेजमेंट ने स्वास्थ्य मंत्रालय से भी पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है, कंपनी का कहना है कि उसे हॉस्पिटल्स और हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर्स की तरह विशेष छूट दी जाए। ताकि सिरिंज और नीडिल की कमी इस महामारी के दौरान देश में न हो। जो भी हो मामला बेहद गंभीर है, और इसका हल निकलना चाहिए।

Tags: All India Syringes & Needles Mfg. Associationdelhi newsHindustan Syringes And Medical Devicesnational newssyringes
Previous Post

प्रदेश की जनता भाजपा के साथ, विपक्षी दलों का हो जाएगा सूपड़ा साफ : स्वतंत्रदेव

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित की

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना’ राष्ट्र को समर्पित की

यह भी पढ़ें

3 killed in apartment fire

अपार्टमेंट में लगी आग से बचने के लिए पिता-बच्चे कूदे, अस्पताल में 3 की मौत

10/06/2025

यूपीएससी प्री के नतीजों के बाद अब इस तारीख से भरें डीएएफ-I

26/10/2020
District Magistrate Ravindra Kumar Mandad

रामपुर : नये जिलाधिकारी ने संभाला चार्ज, अधिकारियों को दिए ये ज़रूरी दिशा-निर्देश

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version