• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन राशिनुसार करें दान

Writer D by Writer D
29/11/2024
in फैशन/शैली, धर्म
0
Mauni Amavasya

Mauni Amavasya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए मार्गशीर्ष माह की अमावस्या (Margashirsha Amavasya) तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन स्नान-दान के कार्य बेहद शुभ होते हैं। अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना शुभ फलदायी माना गया है। इस खास मौके पर पितरों की आत्मा-शांति और मोक्ष दिलाने के लिए श्राद्ध,तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय भी किए जाते हैं। कहा जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का आगमन होता है।

इस साल पंचांग भेद के कारण 30 नवंबर और 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) मनाया जा रहा है। अमावस्या का दिन दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी अति उत्तम माना गया है। मार्गशीर्ष अमावस्या (Margashirsha Amavasya) के दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णुजी और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार कुछ चीजों का दान भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं…

मेष राशि- मेष राशि के जातक मूंगफली, राजमा,रागी का आटा और गुड़ का दान कर सकते हैं।

वृषभ राशि– वृषभ राशि वाले दूध या दूध से निर्मित चीजें जैसे दूध-दही,मक्खन इत्यादि का दान कर सकते हैं।

मिथुन राशि– मिथुन राशि के लोग हरी रंग की चीजें जैसे हरी सब्जी,मूंग दाल या हरे रंग के फल दान कर सकते हैं।

कर्क राशि– कर्क राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन गेहूं का आटा, नमक, शक्कर, चावल या मैदा दान कर सकते हैं।

सिंह राशि– सिंह राशि के जातक इस दिन मसूर दाल, रागी का आटा,लाल मिर्च और गेहूं का आटा दान कर सकते हैं।

कन्या राशि– कन्या राशि वाले अपनी क्षमता के अनुसार धन दान कर सकते हैं या मूंग दाल दान कर सकते हैं।

तुला राशि– तुला राशि के जातक मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन नमक,गेहूं का आटा,मैदा इत्यादि चीजों का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि– इस दिन वृश्चिक राशि वाले रागी,मसूर दाल या शकरकंदी दान कर सकते हैं।

धनु राशि– धनु राशि के लोग मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कच्चा केला,पपीता,बेसन और पीले रंग के वस्त्र दान कर सकते हैं।

मकर राशि– मकर राशि के जातक काले रंग की चीजें जैसे काला तिल,काली सरसों या अलसी दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि– कुंभ राशि के लोगों के लिए लेदर से निर्मित जूते-चप्पल, काले रंग के वस्त्र या काला कंबल दान करना शुभ रहेगा।

मीन राशि– मीन राशि के जातक चना,सत्तू या कच्चा केला दान कर सकते हैं।

Tags: Margashirsha Amavasya daanMargashirsha Amavasya dateMargashirsha Amavasya puja
Previous Post

इस दिन से शुरू होगा खरमास, लग जाएगी मांगलिक कार्यों में रोक

Next Post

इस केक से बनाएं क्रिसमस सेलिब्रेशन को स्पेशल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gujarati Kadhi
खाना-खजाना

आज खाने में लगाएं गुजराती तड़का, बनाएं ये स्पेशल डिश

06/11/2025
Tawa Paneer
खाना-खजाना

आज बनाएं चटपटा मसालेदार तवा पनीर, सब करेगा तारीफ

06/11/2025
Sattu Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये स्पेशल पराठा, पूरा दिन रहेंगे एक्टिव

06/11/2025
Dahi Paneer
खाना-खजाना

आज बनाएं ये स्पेशल डिश, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

06/11/2025
hair
फैशन/शैली

बालों की चमक रहेगी बरकरार, आज़माएं ये उपाय

06/11/2025
Next Post
chocolate cake

इस केक से बनाएं क्रिसमस सेलिब्रेशन को स्पेशल

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi's attack on Yogi government

आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना पड़ेगा?, राहुल गांधी का योगी सरकार पर अटैक

02/02/2025
CTET

CBSE ने जारी किया CTET रिजल्ट, ऐसे करें चेक

09/03/2022
murder

चौकीदार की हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार

17/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version