• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से शुरू होगा खरमास, लग जाएगी मांगलिक कार्यों में रोक

Writer D by Writer D
29/11/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Kharmas

kharmas

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2024 में विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए लोगों को कुछ समय का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि, 16 दिसंबर 2024 से खरमास (Kharmas) शुरू हो रहा है। इस दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। खरमास 16 जनवरी 2024 को समाप्त होगा। इसके बाद विवाह और अन्य शुभ कार्यों का सिलसिला शुरू होगा। खरमास (Kharmas) को हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। इस मास में सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते हैं। इसके चलते शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण संस्कार आदि पर रोक लग जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस समय देवताओं पर विश्राम का प्रभाव होता है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य का आयोजन नहीं किया जाता।

2024 में विवाह के शुभ मुहूर्त:

पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि नवंबर में 28 और 29 को विवाह मुहूर्त है। वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 14 और 15 दिसंबर तक ही विवाह का शुभ मूहूर्त है। इस प्रकार, 2024 में केवल 11 मुहूर्त ही शादी के रह गए हैं। उसके बाद धनु राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा।

16 जनवरी से शुरू:

खरमास (Kharmas) के समाप्त होते ही 16 जनवरी 2025 से विवाह के लिए शुभ समय शुरू हो जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल विवाह के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। वर्ष 2025 में अधिकतर मुहूर्त जनवरी, फरवरी और मार्च में हैं। श्री पांडेय ने बताया कि इस साल 15 दिसंबर तक है शादी विवाह का मुहूर्त चलेगा और उसके बाद खरमास के बाद 2025 में 16 जनवरी से शुभ मुहूर्त की शुरुआत होगी। 16 से 23, 27, 28 जनवरी में विवाह का मुहूर्त रहेगा। 1, 2, 3, 6, 8, 12 से 24 फरवरी तक लगातार विवाह के लग्न हैं। मार्च में 1, 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14 तक ही शुभ मुहूर्त रहेगा। उसके बाद मीन राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही खरमास (Kharmas) लग जाएगा।

विवाह की तैयारियां शुरू खर मास के दौरान भले ही विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी, लेकिन इस समय लोग शादी की तैयारियों में जुट जाते हैं। बाजारों में कपड़े, गहने और सजावट की चीजों की खरीदारी शुरू हो जाती है। जनवरी और फरवरी के शुभ मुहूर्त के लिए विवाह स्थल और अन्य सेवाओं की बुकिंग भी इन दिनों तेजी से हो रही है।

ज्योतिषीय सलाह:

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, विवाह या अन्य शुभ कार्यों की तिथियां तय करते समय कुंडली मिलान और पंचांग की जांच जरूर करनी चाहिए। प्रत्येक जोड़े की कुंडली और गृह स्थिति के अनुसार कुछ विशेष तिथियां भी हो सकती हैं।

अगर आप 2025 के लिए विवाह की योजना बना रहे हैं, तो 16 जनवरी के बाद का समय शुभ रहेगा। अब जब विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, तो अपनी तैयारियां पूरी कर लें और इस खास दिन को यादगार बनाएं।

Tags: KharmasKharmas dateKharmas2024
Previous Post

मोक्षदा एकादशी व्रत इस दिन रखा जाएगा, जानें पूजा-विधि और पौराणिक कथा

Next Post

इस केक से बनाएं क्रिसमस सेलिब्रेशन को स्पेशल

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
chocolate cake

इस केक से बनाएं क्रिसमस सेलिब्रेशन को स्पेशल

यह भी पढ़ें

Revenue

योगी सरकार का भ्रष्टाचार के का चाबुक, टैक्स चोरी मामले में कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर पर गिरी गाज

27/04/2025

अखिलेश, जयंत समेत सहित 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप

04/02/2022
Samajwadi Party

सपा की बांदा जिले की जिला कार्यकरिणी समेत सभी प्रकोष्ठ भंग

12/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version