• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टोक्यो पैरालंपिक: भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड, सुमित अंतिल बने गोल्डन बॉय

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो पैरालंपिक में भारत के जैवलिन थ्रोअर्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सुमित अंतिल ने भारत को इस प्रतियोगिता में तीसरा पदक दिलाया है। उन्होंने सोमवार को पुरुषों (एफ 64 वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता है। सुमित की इस जीत के साथ ही भारत के मेडल की संख्या 7 हो गई है।

सुमित ने 68.55 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। सुमित आंतिल का ये थ्रो वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का ये दूसरा स्वर्ण पदक है। सुमित से पहले अवनि लखेरा ने शूटिंग में भारत को गोल्ड दिलाया। उन्होंने सोमवार को महिलाओं की आर-2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक जीता।

सुमित ने इस मुकाबले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने पहले प्रयास में 66.95 मीटर का थ्रो किया, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 68.08 मीटर भाला फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। सुमित ने अपने प्रदर्शन में और सुधार किया और पांचवें प्रयास में 68.55 मीटर का थ्रो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास, निशानेबाज अवनी लेखारा बनी पहली भारतीय गोल्डन गर्ल

इससे पहले सोमवार को ही देवेंद्र झाझरिया और सुंदर सिंह गुर्जर ने भी जैवलिन थ्रो में मेडल जीता। देवेंद्र ने रजत तो सुंदर सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

बता दें कि रविवार को विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता था। लेकिन उनके विकार के क्लालिफिकेशन पर विरोध जताया गया, जिसके बाद मेडल रोक दिया गया। बीएसएफ के 41 साल के जवान विनोद कुमार ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुमित को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हमारे एथलीट पैरालंपिक में लगातार चमक रहे हैं! पैरालंपिक में सुमित अंतिल के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर देश को गर्व है। सुमित को प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

Tags: Ajeet singhavani lekharadeepakDevendraindia at paralympics day 6Other Sports Hindi NewsOther Sports News in Hindisandeep chaudharysports news in hindisumit antilsunder singh gurjarswaroop unhalkarTokyo ParalympicsTokyo Paralympics 2020Tokyo Paralympics 2021yogesh kathuniyaटोक्यो पैरालंपिकटोक्यो पैरालंपिक 2020टोक्यो पैरालंपिक 2021योगेश कथुनिया
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा में टूटी दलीय सीमाएं

Next Post

कश्मीर से आतंकवाद का जल्द हो जाएगा खात्मा : राजनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Next Post
rajnath

कश्मीर से आतंकवाद का जल्द हो जाएगा खात्मा : राजनाथ

यह भी पढ़ें

Sanjay dutt

त्रिशाला को पसंद आया पापा संजय दत्त का नया लुक, फैंस बोले- क्या कूल हैं संजू बाबा

24/03/2021

शहीद विंग कमांडर पृथ्वी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, पिता को बंधाया ढांढस

10/12/2021
CM Yogi

गिरमिटिया मजदूर नहीं, उद्योगपति बनेंगे दक्षिणांचल के लोग: सीएम योगी

29/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version