• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा में टूटी दलीय सीमाएं

Writer D by Writer D
30/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
kalyan singh

kalyan singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कलश यात्रा सोमवार को निकाली गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रामपुर ढपरपुर स्थित चंद्रावती इंटर कालेज में किया गया। उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कई दलों के नेता व कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुये। यात्रा में दलीय सीमायें टूट गईं। इस दौरान डीएम-एसपी भी पहुंचे। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा पांचाल घाट पहुंची, जहां विसर्जन कर दिया गया।

अस्थि कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह कई दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगो ने भी फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। टाउनहाल तिराहे पर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। पक्कापुल पर पहले से ही फूल लिये लोग खड़े थे। उन्होंने श्रद्धांजलि दी। शहर के त्रिपोलिया चौक पर बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व उनकी पत्नी पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कल्याण सिंह की कलश यात्रा में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मित्तूकूंचा पर बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित किये। नेहरु रोड पर रवि मिश्रा, आर.एस.एस. के सुरेश दुबे, पंकज वर्मा, सुनील गुप्ता, राहुल वर्मा व अन्य लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मोरपंख बांधकर नगर भ्रमण पर निकले महाकाल, साक्षी गोपाल मंदिर पर हुआ हरि-हर मिलन

लालगेट व लाल सराय व कादरीगेट पर भी कलश यात्रा में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अस्थि कलश यात्रा के वाहन पर सांसद मुकेश राजपूत, राहुल राजपूत, विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह राठौर, कुलदीप गंगवार, विमल कटियार आदि मौजूद रहे।

वहीं अस्थि कलश यात्रा के काफिले में विधायक सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, ईश्वर दयाल राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, हिमांशु गुप्ता, राजकुमार वर्मा, बबिता पाठक, आदित्य दीक्षित, संतोष शुक्ला, मीरा सिंह, सुमन राठौर आदि ने भी भाग लिया। इस दौरान ‘‘जब तक सूरज चांद रहेगा कल्याण सिंह का नाम रहेगा’’ जैसे नारे गूंजते रहें। पांचाल घाट पहुंचकर सांसद मुकेश राजपूत ने अस्थि कलश विसर्जित किया।

इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत इतने भावुक हो गये कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि बाबूजी के निधन से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में पूरी नहीं हो पायेगी। उन्होंने कहा कि बाबू जी मेरे गुरु थे।आज वह जो है सब बाबूजी की ही बदौलत है। बाबूजी का फर्रुखाबाद से बहुत करीबी रिश्ता रहा है।

Tags: kalyan singhLucknow News
Previous Post

मोरपंख बांधकर नगर भ्रमण पर निकले महाकाल, साक्षी गोपाल मंदिर पर हुआ हरि-हर मिलन

Next Post

टोक्यो पैरालंपिक: भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड, सुमित अंतिल बने गोल्डन बॉय

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Next Post

टोक्यो पैरालंपिक: भारत की झोली में आया दूसरा गोल्ड, सुमित अंतिल बने गोल्डन बॉय

यह भी पढ़ें

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.64 लाख के पार, रिकवरी दर 81 फीसदी से अधिक

22/09/2020
AK Sharma

बकायेदार उपभोक्ता योजना का लाभ लेकर पाये अपने बकाये से मुक्ति

20/06/2022
Dinesh Sharma

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- व्यापारियों की समृद्धि के बगैर देश की उन्नति नहीं

03/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version