• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में ‘यागी’ का कहर, 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने के आसार

Writer D by Writer D
18/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rain

Heavy rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सक्रिय दक्षिणी पश्चिमी मानसून तथा यागी तूफान के प्रभाव के चलते पिछले दो दिन से कई स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain) हुई है। बुधवार को भी तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से कई इलाकों में भारी और मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) होने की संभावना है। इसके साथ ही यूपी के ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने व हल्की बारिश होने के आसार हैं।

11 जिलों में तूफानी मूसलाधार बारिश (Heavy Rain)  का अलर्ट:

मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों में तेज तूफानी बारिश (Heavy Rain)  होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर में भारी बारिश के आसार हैं।

43 जिलों में वज्रपात की संभावना:

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में हल्की बारिश के साथ मौसम विभाग ने बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ में यागी तूफान का असर:

लखनऊ में भी यागी तूफान के असर के कारण दिनभर बादल छाए रहे, हल्की बारिश होती रही। कुछ स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चली। बारिश होने तथा बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

56 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, इस रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यागी तूफान के असर के चलते बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के आइसोलेटेड स्थान पर भारी बारिश होने के साथ ही कई स्थानों पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तूफान का असर आज से धीरे-धीरे कम होगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन-चार दिन तक गरज चमक के साथ हल्की बारिश जारी रहेगी।

Tags: Heavy rainLucknow NewsRain alertweather forecastWeather Report
Previous Post

‘… कांग्रेसी कुत्ते को दफना देंगे’, शिवसेना विधायक का एक और विवादित बयान

Next Post

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को मिली मंज़ूरी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Lucknow's Bara Imambara closed in honour of Khamenei
Main Slider

खामेनेई के सम्मान में बड़ा इमामबाड़ा बंद, शहर में तीन दिन का शोक

02/03/2026
Ayatollah Ali Khamenei
Main Slider

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का शव कहां है? मौत के बाद गहराया रहस्य

02/03/2026
Murder
Main Slider

पारिवारिक विवाद में बेटा बना दरिंदा, चार को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा

02/03/2026
Gold
Main Slider

मिडिल ईस्ट महायुद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतें बनी रॉकेट

02/03/2026
More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.
उत्तर प्रदेश

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

01/03/2026
Next Post
One Nation One Election

'वन नेशन-वन इलेक्शन' को मिली मंज़ूरी, मोदी सरकार का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें

Warner Morgan

इंडियन प्रीमियर लीग में मोर्गन के सामने होगी डेविड वॉर्नर की चुनौती

18/10/2020
केदारनाथ धाम में बर्फबारी Snowfall in Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में हुई मौसम की पहली तेज बर्फबारी,जम गई दो इंच तक बर्फ

03/11/2020
Khun Khun Ji Jewelers

खुन खुन जी ज्वेलर्स से गैंगस्टर लॉरेंस के नाम पर मांगी 30 लाख की रंगदारी

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version