• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

56 जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, इस रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Writer D by Writer D
17/09/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
rain

rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चक्रवाती तूफान यागी (Cyclone Yagi) की वजह से बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से यूपी का मौसम अगले दो से तीन दिनों तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को मध्य प्रदेश से सटे जिले और प्रदेश के दक्षिण इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain) देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

56 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी

यूपी के नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, संभल, कासगंज, बदायूं, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर जिलों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ भारी बारिश (Heavy Rain) होने की चेतावनी जारी की है।

19 सितंबर से इसके प्रभाव में कमी आनी आरम्भ हो जाएगी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि चक्रवाती तूफ़ान ‘यागी’ के प्रभाव से प्रदेश में 17 सितंबर को दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश वर्षा के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश (Heavy Rain) होने तथा 18 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके प्रभाव से लखनऊ में 17-18 सितंबर को कई जगहों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके बाद 19 सितंबर से इसके प्रभाव में कमी आनी आरम्भ हो जाएगी।

Tags: cyclone yagiLucknow NewsRain alertup newsweather forecastWeather Report
Previous Post

बुलडोजर कार्रवाई पर लगी ‘सुप्रीम’ रोक, कोर्ट ने राज्यों को दिए निर्देश

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें

taliban

अफगानिस्तान के साथ अपनी ही मुद्रा में व्यापार करेगा पाकिस्तान

10/09/2021
पीएम मोदी PM Modi

संविधान में दर्ज नागरिक कर्तव्य निभाना हम सभी का दायित्व : पीएम मोदी

28/01/2021
Rekha Arya

आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड में रहें अधिकारी: रेखा आर्या

26/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version