• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगानिस्तान के साथ अपनी ही मुद्रा में व्यापार करेगा पाकिस्तान

Writer D by Writer D
10/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
taliban

taliban

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान की सरकार को पाकिस्तान शुरू से ही खुलकर समर्थन दे रहा है। अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ अपनी मुद्रा में ही व्यापार शुरू करने की बात कही है।

पाकिस्तान के केंद्रीय वित्त मंत्री शौकत तारिन ने गुरुवार को बताया कि उनकी सरकार ने अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तानी मुद्रा में व्यापार करने का फैसला किया है। तारिन ने कहा कि अफगानिस्तान के पास डॉलर्स की कमी है इसलिए पाकिस्तान अपनी मुद्रा में ही व्यापार करेगा।

शौकत ने कहा, अफगानिस्तान की स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है। पाकिस्तान अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद करने के लिए वहां एक टीम भी भेज सकता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष समेत कई संस्थाओं ने अफगानिस्तान को दी जाने वाली फंडिंग पर रोक लगा दी है और उसकी संपत्तियों को भी फ्रीज कर दिया है जिससे तालिबान को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने बेटी को दी खौफनाक सजा, देखकर पुलिस की भी कांप गई रूह

वहीं, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत बहुत ठीक नहीं है। पाकिस्तानी वित्त मंत्री तारिन ने कहा कि पाकिस्तान को कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान के साथ व्यापार का परिणाम दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पाकिस्तान की जीडीपी ग्रोथ को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 4 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी करना चाहती है। जब तारिन से पाकिस्तानी मुद्रा की खस्ता हालत के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि साल 2018-19 में पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन से अर्थव्यवस्था पर बुरा असर हुआ। फिलहाल, एक डॉलर की कीमत 169 पाकिस्तानी रुपये है।

पाकिस्तान के कई मंत्री तालिबान के समर्थन में खुलकर बोल चुके हैं। दुनिया भर के देश जब अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार को मान्यता देने को लेकर संशय में हैं, पाकिस्तान के मंत्री तालिबान सरकार के साथ दोस्ती मजबूत करने के पक्ष में हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को रॉयटर्स से बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान की संपत्तियों को अनफ्रीज कर दिया जाना चाहिए ताकि उनका इस्तेमाल हो सके।

शादी के 16 सालों बाद पति ने खोला ये राज, पत्नी की हालत खराब

कुछ ही दिन पहले, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई चीफ फैज हमीद काबुल पहुंचे थे और उसके एक दिन बाद ही तालिबान ने अपनी अंतरिम सरकार का ऐलान कर दिया। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री ने तालिबान सरकार को तकनीकी मदद करने का आश्वासन दिया है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद तकनीकी दक्षता रखने वाले कई लोग अफगानिस्तान छोड़कर जा चुके हैं।

अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद हसन अंखुद ने अफगानिस्तान के पूर्व अधिकारियों से देश लौटने की अपील की है। अखुंद ने अलजजीरा को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि देश लौटने वाले लोगों को किसी तरह का कोई खतरा नहीं होगा और तालिबान उनकी सुरक्षा की गारंटी लेगा। मोहम्मद हसन अखुंद ने कहा, हमने अफगानिस्तान में इस ऐतिहासिक दिन के लिए तमाम जानें गंवाईं और बहुत नुकसान उठाए. अब देश में खून-खराबे और संघर्ष का दौर खत्म हो गया है। हम किसी से बदला नहीं लेने जा रहे हैं. हमारा आंदोलन पूरी तरह से नियंत्रित और अनुशासित है। हमने किसी को उसके पुराने रुख की वजह से नुकसान नहीं पहुंचाया है।

Tags: # world newsafganistaninternational NewsTaliban
Previous Post

रिलीज हुआ पवन सिंह की ‘एक दूजे के लिए 2’ का ट्रेलर, जानिए फिल्म की रिलीज डेट

Next Post

श्रापित जहाज : 400 सालों से समुंदर में भटक रहा ये जहाज, जानिए क्या है इसका रहस्य

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
flying dutchman ship

श्रापित जहाज : 400 सालों से समुंदर में भटक रहा ये जहाज, जानिए क्या है इसका रहस्य

यह भी पढ़ें

loot

फाइनेंस कंपनी से दस लाख रुपए की लूट

17/11/2023
Plantation

इस बार भी टूटेगा पौधरोपण का रिकॉर्ड

27/05/2023
CM Yogi

झंडा दिवस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

07/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version