• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BHU में छात्रों के बीच जमकर चले पत्थर, फेंके गए बम, कई घायल

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के वाराणसी  में काशी हिंदू विश्वविद्यालय  के परिसर में गुरुवार देर रात जमकर अराजकता देखने को मिली। यहां राजाराम और बिड़ला छात्रावास के छात्रों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद देर रात पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स परिसर में दाखिल हुई।

पता चला है कि हॉस्टल के मेस में खाना खाने के दौरान छात्रों में कहासुनी हुई। छोटी सी बात पर दो छात्रावासों में जमकर गुरिल्ला युद्ध शुरू हो गया। घटना में कई छात्र घायल हैं। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पत्थर चलाए गए, वहीं पेट्रोल बम भी फेंके गए।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक बार फिर से छात्रों के आपसी वर्चस्व के कारण चर्चा में है। बृहस्पतिवार देर रात 2 छात्रों के गुटों में भीषण आगजनी व मारपीट हुई, जिससे पूरे विश्वविद्यालय में परिसर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। मामले की गंभीरता को देखकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वाराणसी पुलिस को सूचना दिया, जिसके बाद तीन थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पुलिस फोर्स ने मामले को संभाला। फिलहाल मामला शांत है लेकिन तनाव बरकरार है।

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बस, तीन यात्रियों की मौके पर मौत, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

दरअसल 1 सितंबर से विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शोध छात्रों के साथ ही अन्य छात्रों का भी विश्वविद्यालय परिसर में आना शुरू हो गया है। हॉस्टलों में छात्रों की संख्या बढ़ने लगी है। विश्वविद्यालय के छात्रों में यह लड़ाई संख्या बल के कारण ही हुई। देर रात राजा राम छात्रावास के छात्र मेस में खाना खाने पहुंचे, जहां बिड़ला हॉस्टल के छात्रों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी मारपीट, पथराव और आगजनी में तब्दील हो गई, जिसमें कई चोटिल भी हुए।

रात लगभग 1 बजे तक लड़ाई चलती रही, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में वाराणसी पुलिस को सूचना दिया. वाराणसी पुलिस पीएसी और तीन थानों की फोर्स स्थिति को संभालने के लिए छात्रावास के पास पहुंची, जहां दोनों छात्र के गुटों से शिकायत पत्र लेने के बाद उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्र शांत हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों छात्रों के बीच पीएसी और थानों की फोर्स लगा दी गई है ताकि मामला फिर से गर्म ना हो।

Tags: banaras hindu universityup newsvaranasi news
Previous Post

पति के सामने विवाहिता से दोस्त ने किया दुष्कर्म, पेट्रोल डालकर की जलाने की कोशिश

Next Post

ना माफ करेंगे, ना भूलेंगे, ढूंढ कर मारेंगे- हमलावरों को बाइडेन की चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Joe Biden

ना माफ करेंगे, ना भूलेंगे, ढूंढ कर मारेंगे- हमलावरों को बाइडेन की चेतावनी

यह भी पढ़ें

Jubin Nautiyal Home Quarantined

सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता निकले कोरोना पॉजिटिव, पूरा परिवार होम क्वारंटाइन

14/08/2020
Arrested

मंदिरों से घंटे चुराने वाला गिरफ्तार

24/01/2023
harivansh narayan

उप सभापति ने बताया, ”नियमों और चलन के मत विभाजन के लिए दो चीजें आवश्यक”

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version