• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मी का 41 डिग्री का टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Writer D by Writer D
11/04/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
heat wave

heat wave

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी को भीषण गर्मी (Heat) से अभी राहत नहीं मिल रही है। दिल्ली में लगातार पांचवें दिन लू (Loo) का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी दो दिन ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान जताया है। बढ़ते तापमान (Temperature) के बीच दिल्ली के लोगों को 41 डिग्री का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान और गुजरात से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान बढ़ा हुआ है। बीते कई दिनों से दिन के समय हीट वेव (Heat Wave) के कारण गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। सूरज के तीखे तेवर की वजह से लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में लू एवं हीट वेव (Heat Wave) के प्रकोप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा रखकर ही बाहर निकलना बेहतर है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के हिस्सों में अप्रैल में अधिक भीषण और निरंतर लू की स्थिति रहने का अनुमान है। तेज धूप में निकलने से त्वचा झुलसने लगती है, इसलिए लोग घर से निकलने से पहले चेहरे और सिर पर कपड़ा ढककर निकल रहे हैं।

तीखे हुए गर्मी के तेवर, जारी हुआ हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में अभी दो दिन हीट वेव के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से करीब छह डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हालांकि, 13 अप्रैल से हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री से नीचे आने का पूर्वानुमान है। दिल्ली में 13 अप्रैल से दिन के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

बता दें कि मैदानी इलाकों में लू उस वक्त घोषित की जाती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तथा सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है। तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है तो ‘भीषण लू’ घोषित की जाती है।

Tags: delhi newsHeat Waveheat wave alertlooNational news
Previous Post

सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक, मचा हड़कंप

Next Post

मंदिर की अनोखी पहल, रोजेदारों को इफ्तार के लिए परिसर में किया आमंत्रित 

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post

मंदिर की अनोखी पहल, रोजेदारों को इफ्तार के लिए परिसर में किया आमंत्रित 

यह भी पढ़ें

Air Pollution

गैस चेंबर बनी दिल्ली, प्रदूषण के चलते पांचवीं तक सभी स्कूल दो दिन बंद

02/11/2023
Satish Mahana

माइक फेंक कर सतीश महाना चले गए सदन से बाहर, जानें पूरा मामला

13/02/2026
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता बरकरार, जानें आज के भाव

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version