• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर की अनोखी पहल, रोजेदारों को इफ्तार के लिए परिसर में किया आमंत्रित 

Writer D by Writer D
11/04/2022
in गुजरात, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। गुजरात के एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर ने सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल कायम की है। बनासकांठा में इस बार रमजान (Ramadan) में एक अनोखी पहल करते हुए वरंदा वीर महाराज मंदिर के पुजारी पंकज ठाकर ने पहली बार दलवाना के मुस्लिम निवासियों को मंदिर में रमजान का उपवास  तोड़ने के लिए आमंत्रित किया।

इसके लिए वरंदा वीर महाराज मंदिर में इफ्तार (Iftar) की दावत का आयोजन किया गया। इस इफ्तार की दावत में गांव के कम से कम 100 मुस्लिम निवासियों को रमजान का उपवास तोड़ने के लिए आमंत्रित किया गया।

Image

बनासकांठा जिले के दलवाना गांव में मंदिर ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुसलमानों के उपवास तोड़ने के लिए अपना दरवाजा खोल दिया। शुक्रवार को वरंदा वीर महाराज मंदिर ने इफ्तार का आयोजन किया और गांव के कम से कम 100 मुस्लिम निवासियों को अपना रमजान उपवास तोड़ने और फिर मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के लिए बुलाया।

रमज़ान में सेहत का रखें ध्यान, सहरी और इफ्तार में करें इनका सेवन

ये मंदिर लगभग 1200 साल पुराना बताया जाता है और गांव के लोगों के लिए इसका विशेष महत्व है। यह पहली बार था जब दलवाना के मुस्लिम निवासियों को इस तरह के अवसर के लिए आमंत्रित किया गया था। मंदिर के पुजारी पंकज ठाकर ने कहा कि गांव के लोग हमेशा सहअस्तित्व और भाईचारे में विश्वास करते हैं।

Image

उन्होंने कहा कि जब भी उनके त्योहारों की तारीखें एक साथ होती हैं तो गांव के निवासी हमेशा एक-दूसरे की मदद करते हैं। इस साल मंदिर ट्रस्ट और ग्राम पंचायत ने मुस्लिम रोज़ेदारों को अपना उपवास तोड़ने के लिए मंदिर परिसर में आमंत्रित करने का फैसला किया। पंकज ठाकर ने कहा कि ‘हमने अपने गांव के 100 से अधिक मुस्लिम रोजेदारों के लिए पांच से छह तरह के फल, खजूर और शर्बत की व्यवस्था की।

सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक, मचा हड़कंप

मैंने निजी रूप स्थानीय मस्जिद के मौलाना साहब और सभी रोजेदारों का स्वागत किया।’ जबकि स्थानीय मुस्लिम व्यवसायी वसीम खान ने कहा कि गांव के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और अपने त्योहारों को मिलकर मनाते हैं। वसीम ने बताया कि ग्राम पंचायत ने हिंदुओं और मुसलमानों दोनों से संपर्क किया और उन्हें एक प्रस्ताव दिया कि मुसलमानों को शुक्रवार को मंदिर में अपना रोजा तोड़ना चाहिए

Tags: gujrat newsiftarnationa newsRamadanRamadan 2022roze
Previous Post

गर्मी का 41 डिग्री का टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Next Post

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों का सुना दुख दर्द

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
उत्तराखंड

दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक मदद

26/09/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Next Post

सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों का सुना दुख दर्द

यह भी पढ़ें

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से दो करोड़ के अतिरिक्त खुराक Serum Institute of India

कनाडा ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से दो करोड़ के अतिरिक्त खुराक मांगा

24/02/2021

इलेक्ट्रॉनिक्स से एआई और सेमीकंडक्टर तक, यूपी बनेगा देश का नंबर-1 टेक्नोलॉजी हब: जितिन प्रसाद

26/09/2026
PM Kisan Nidhi

PM किसान योजना की 14वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं? ऐसे करें चेक

27/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version