• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में मां गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/07/2024
in महाराष्ट्र, Main Slider, राष्ट्रीय
0
Pooja Khedkar

Pooja Khedkar, Manorama Khedkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की मां मनोरमा खेडकर को पुणे ग्रामीण पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें रायगढ़ के पास महाड से हिरासत में लिया गया है जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार 3 टीमें मनोरमा को लेकर पुणे आ रही हैं।

विवादित प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ भूमि विवाद में मामला दर्ज किया गया है। पुणे पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी और सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

दरअसल, विवादित अधिकारी पूजा खेडकर (Pooja Khedkar)  की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक जमीनी विवाद को लेकर वो हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पिता पर भी कस सकता है शिकंजा

मां के अलावा पूजा खेडकर (Pooja Khedkar) के रिटायर्ड पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ के खिलाफ भी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को सबूत मिले हैं कि उन्होंने अपनी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

IAS पूजा खेडकर की रद्द की गई ट्रेनिंग, वापस बुलाई गईं एकेडमी से

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि इसके संकेत मिले हैं कि ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर ने महाराष्ट्र सरकार में अपनी सेवा के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। वह साल 2020 में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे।

जांच में सहयोग नहीं कर रही थीं मनोरमा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मनोरमा का फोन बंद था। वह जांच में भी सहयोग नहीं कर रही थीं। पुलिस बानेर स्थित उनके बंगले पर भी पहुंची और वीडियो रिकॉर्ड किया जहां अधिकारियों को कोई नहीं मिला। पुलिस का कहना था कि मनोरमा और दिलीप जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पूजा के परिवार की तलाश में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

Tags: Maharashtra NewsManorama KhedkarMumbai NewsNational newsPooja Khedkar
Previous Post

परिसर में लिफ्ट व एस्केलेटर के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन, यह खास डिवाइस भी लगानी होगी

Next Post

NEET-UG पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Summer
Main Slider

घर को ऐसे बनाए ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर या AC की जरूरत

07/05/2026
Funeral
Main Slider

अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें, जानें कारण

07/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

Vat Savitri: बरगद की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूर्ण फ़ल

07/05/2026
Surya Grahan
Main Slider

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

07/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

07/05/2026
Next Post
NEET-UG Paper Leak Case

NEET-UG पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, AIIMS के 3 डॉक्टरों को हिरासत में लिया

यह भी पढ़ें

On the birthday of Thalapathy Vijay, the fans showered lots of love...

थलापति विजय के जन्मदिन पर फैंस ने लुटाया भर-भर के प्यार…

22/06/2021
akhilesh yadav

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है

09/04/2021

चीन ने टिकटॉक को बचाने के लिए तकनीक निर्यात कानून में किया बदलाव

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version