• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़ी बस में बेलगाम ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 50 घायल

Writer D by Writer D
03/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Truck collides

Truck collides with bus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में रामनगर थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े तीन बजे सड़क हादसा हो गया। पंक्चर खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से आये बेलगाम ट्रक ने टक्कर (Truck collides) मार दी। हादसे में चार यात्रियों की मृत्यु हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हैं। घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक डबल डेकर बस नेपाल से यात्रियों को लेकर गोवा जा रही थी। बस में 60 सवारियां थी। रामनगर के महगूपुर गांव के पास बस का पहिया पंक्चर हो गया। चालक सड़क किनारे बस खड़ी कर पहिया बदल रहा था, तभी एक बेकाबू वाहन ने बस में पीछे से टक्कर (Truck collides) मार दी।

हादसे में कुल 14 सवारियां घायल हो गई, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चार यात्रियों को मृत घोषित करते हुए चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया। आठ लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल चल रहा है।

वहीं, अन्य सवारियों को एक ढाबे पर रोक कर दूसरे वाहन से उन्हें गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। एएसपी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

नेपाल से गोवा जा रही थी बस

पुलिस ने बताया कि हादसे की शिकार हुई डबल डेकर बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं। वह रोजी रोटी कमाने के लिए गोवा जा रहे थे। इनमें से कई यात्री तो पहले से ही गोवा में रहते थे और कुछ दिन पहले नेपाल लौटे थे, वहीं कई अन्य पहली बार घर से रोजी रोटी कमाने निकले थे। इस बस में युवा यात्रियों की संख्या ज्यादा थी।यात्रियों ने बताया कि वह डबल डेकर बस में जनपद बहराइच के रुपैडीहा में सवार हुए थे। इसी बस से उन्हें गोवा का सफर पूरा करना था।

गणेश महोत्सव के दौरान जमकर चले ईंट-पत्थर, कई बच्चे और महिलाएं घायल

नींद में था ट्रक का चालक

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि सुबह के करीब साढ़े तीन बजे थे। पीछे से आए ट्रक के चालक को शायद नींद आ रही थी। करीब आधा किमी पहले से ही उसकी गाड़ी सड़क पर लहराकर चल रही थी। बावजूद इसके उसने गाड़ी नहीं रोकी और आखिर में आकर सड़क किनारे खड़ी बस में सीधी टक्कर मार दी।

Tags: accident newsbarabanki newsBus accidentup news
Previous Post

गणेश महोत्सव के दौरान जमकर चले ईंट-पत्थर, कई बच्चे और महिलाएं घायल

Next Post

Teachers Day: ₹1 फीस लेकर आओ और बनो इंजीनियर, आपको प्रेरित करेगी इस शिक्षक की कहानी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित नहीं रहेगा: एके शर्मा

26/01/2026
Atal Bhujal Yojana
उत्तर प्रदेश

नहीं प्यासा रहेगा गांव : अटल भूजल योजना से यूपी में जल संरक्षण की नयी क्रांति

26/01/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्नेह मिलन एवं संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

26/01/2026
lakhpati didi
उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर 14 लखपति दीदियों ने बढ़ाया यूपी का मान

26/01/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन प्रयागराज में ध्वजारोहण किया, संपूर्ण परिसर देशभक्ति से हुआ ओत-प्रोत

26/01/2026
Next Post
RK Srivastava

Teachers Day: ₹1 फीस लेकर आओ और बनो इंजीनियर, आपको प्रेरित करेगी इस शिक्षक की कहानी

यह भी पढ़ें

yogi government

सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

14/04/2021
Rape

क्लास रूम में ही हेड मास्टर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

16/10/2021
Manohar Lal Dhakad

हाईवे पर रंगरेलियां मनाते दिखे BJP नेता, CCTV में कैद हुई गंदी हरकतें

23/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version