• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्लास रूम में ही हेड मास्टर ने छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
16/10/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Rape

Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के झुंझुनू के सिंघाना थाना इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना के अनुसार सरकारी स्कूल की कक्षा कक्ष में ही एक हेड मास्टर ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात कर डाली।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंघाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुष्कर्मी हेड मास्टर गिरफ्तार कर लिया। बच्ची ने अपने साथ हुई ज्यादती की सूचना बाल कल्याण समिति को दी। बच्ची ने कल्याण समिति को कॉल कर बताया कि ”स्कूल के हेडमास्टर ने क्लासरूम में मेरे साथ दुष्कर्म किया है।” समिति की सूचना पर सिंघाना पुलिस ने तुरंत करवाई की. मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिंघाना थाना धिकारी भजना राम ने बताया की घटना बीते 5 अक्टूबर की है। इलाके के सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ हेड मास्टर ने क्लास में ही दुष्कर्म किया। आरोपी हेड मास्टर ने दुष्कर्म के बाद किसी को बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी मिलते ही करीरीवास थाना खुशखेड़ा अलवर निवासी आरोपी हेडमास्टर केशव यादव को सिंघाना से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी।

प्रधान ने शस्त्र पूजा के दौरान की हर्ष फायरिंग, बुजुर्ग की मौत

बीते 5 अक्टूबर की घटना के बाद बच्ची काफी परेशान थी। बच्ची ने अपने परिजनों को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया। बीते शुक्रवार को पढ़ाई करते हुए बच्ची की नजर अचानक किताब के पीछे लिखें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर पड़ी तो बच्ची ने चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन किया। बच्ची ने फोन पर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने घटना के बारे में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना चौधरी को अवगत करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बाल कल्याण समिति की टीम बच्ची से मिली और बच्ची के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी ली। उसके बाद बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अर्चना चौधरी ने झुंझुनूं एसपी मनीष त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी और कार्रवाई करने के लिये कहा गया। झुंझुनू एसपी ने तुरंत ही सिंघाना थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ और बाल कल्याण समिति द्वारा बच्ची से की गई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। बच्ची ने बताया कि आरोपी हेड मास्टर बच्ची से रात को अश्लील बातें करता था। वह बच्ची को अश्लील फोटो भी भेजता था। आरोपी इतना शातिर है कि जैसे ही उसे आभास हुआ कि बच्ची किसी को भी घटना के बारे में बता सकती है और मामला पुलिस तक पहुंच सकता है तो वह बच्ची से मिला। आरोपी ने बच्ची से मिलकर उसके मोबाइल से सभी मैसेज और अश्लील फोटो डिलीट कर दिए। आरोपी ने बच्ची के पूरे मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया। ताकि कोई सबूत न रहे।पुलिस ने पोक्सो के साथ आरोपी पर साक्ष्य को नष्ट करने की धारा भी लगाई है। आरोपी के पिता टीचर के पद से रिटायर हैं। आरोपी की पिछले दिसंबर में ही शादी हुई थी। आरोपी की पत्नी भी सरकारी टीचर है।

Tags: crime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

RSS चीफ भागवत तीन दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

Next Post

भारत की तेज रफ्तार प्रगति की महायोजना

Writer D

Writer D

Related Posts

National gold medalist Vishwa became emotional after meeting PM Modi
गुजरात

‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Hartalika Teej
Main Slider

हरतालिका तीज कब है- 13 या 14 सितंबर? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

09/09/2026
Deepak
Main Slider

पूजा के लिए मिट्टी का दीपक खरीदने का कौन सा दिन शुभ?

09/09/2026
aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Next Post

भारत की तेज रफ्तार प्रगति की महायोजना

यह भी पढ़ें

अब्दुल्ला आजम खां Abdullah Azam

अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उपचुनाव कराने के फैसले पर लगाई रोक

06/11/2020
cm yogi

आज अधिवक्ताओं को सवा नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे योगी

31/07/2023
हवाई यात्रा

नवंबर में 63.54 लाख घरेलू हवाई यात्रियों ने की यात्रा : DGCA

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version