• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GST अफसरों की कस्टडी से लूटा ट्रक, सिपाहियों को पीटकर लुटेरे फरार

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
A family troubled by land dispute attempted suicide

A family troubled by land dispute attempted suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर में तो बदमाशों ने जीएसटी अधिकारियों की कस्टडी से सुपारी से भरा ट्रक ही हथियार बंद बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान ट्रक में सवार हुए सिपाहियों को पीटकर बदमाशों ने बाहर फेंक दिया। इस घटना ने जहां कानून व्यवस्था और सरकार के दावों की पोल खोल दी, वहीं जीएसटी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

कानपुर-इलाहबाद नेशनल हाइवे पर कानपुर के सुपारी माफिया गैंग ने रायफल तमंचों के बल पर जीएसटी अधिकारियों से सरेआम सुपारी का ट्रक लूट लिया। इतना ही नहीं ट्रक कस्टडी में लिए दो सिपाहियों को पीटकर बदमाशों ने ट्रक से नीचे फेंक दिया। जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर की टीम ने जब इसका विरोध किया तो इन माफियाओं ने जीएसटी अधिकारियों पर रायफल तान दी और उन्हें चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गए।

इस लूट की एफआईआर जीएसटी अधिकारियों ने फतेहपुर के कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई है। इस घटना से लखनऊ तक हड़कंप मच गया है। कानपुर जीएसटी मुख्यालय में खुद जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर पूरी कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं। कानपुर में इसके पहले जीएसटी अधिकारियों के साथ इस तरह बीच सड़क पर कभी ऐसी घटना नहीं हुई है।

दरअसल, सीएम योगी ने सुपारी और पान मसाले में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ 20 अगस्त से जीएसटी टीम का विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। उसी अभियान के तहत रविवार की रात लखनऊ से कानपुर मुख्यालय को सूचना दी गई थी कि नागपुर से एक ट्रक सुपारी टैक्स चोरी करके लाई जा रही है। कानपुर के सिंह इंटरप्राइजेज को नागपुर के क्रान्ति सप्लायर ने भेजी है। सूचना के आधार पर जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर प्रदीप सिंह की टीम ने ट्रक को कानपुर नेशनल हाइवे पर कैच कर लिया। लेकिन ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। जिसे जीएसटी टीम ने फतेहपुर के कल्यापुर थाना इलाके में पकड़ लिया।

ट्रक में जीएसटी से संबंधित कोई कागज़ नहीं थे। इसके बाद जीएसटी टीम ने दो पुलिसवालों को ट्रक में बैठा दिया और उसे कानपुर की ओर लेकर चल पड़े। लेकिन रास्ते में ही कानपुर से आए माफिया लालजी शुक्ला, अजय द्विवेदी और डीके जैन ने रात डेढ़ बजे अपने हथियार बंद गुंडों के साथ ट्रक और जीएसटी टीम को घेर लिया। बदमाशों ने ट्रक में बैठे सिपाहियों को मारपीट कर ट्रक से नीचे फेंक दिया। जब जीएसटी अधिकारियों ने विरोध किया तो उन पर भी रायफल और तमंचे तान दिए। फिर जान से मारने की धमकी देकर ट्रक लूटा और मौके से फरार हो गए।

जीएसटी अधिकारियों के साथ बीच नेशनल हाइवे पर घटी इस वारदात से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर जीएसटी अधिकारियों ने रात में ही सुपारी माफिया लाल जी शुक्ला, अजय द्विवेदी और डीके जैन समेत उनके गैंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

घटना के शिकार जीएसटी अधिकारियों ने आला अफसरों को पूरी घटना बताई। घटना के शिकार ज्वाइंट कमिश्नर प्रदीप सिंह रात की दहशत अभी तक भूल नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि रात में माफिया उनकी हत्या भी कर सकते थे। वे जीएसटी टीम को जान से मारने ही आए थे। वैसे इस मामले में पुलिस की कई टीमें अपराधियों की तलाश में लगी हैं। जानकारी के मुताबिक सभी माफिया कानपुर के ही रहने वाले हैं। ये सभी सुपारी तस्करी गैंग से जुड़े हैं।

वहीं, असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि लाल जी शुक्ला का एक बड़ा गैंग है। इसी गैंग ने रात को हमारे अधिकारियों पर हमला किया था। इसकी सूचना शासन स्तर पर दे दी गई है। ये गैंग पहले भी हमारे अधिकारियों से भिड़ चुका है।

Tags: kanpur newsup news
Previous Post

10 साल तक लड़की तालिबान को देती रही धोखा, लड़का बनकर मकसद को दिया अंजाम

Next Post

फंदे पर झूलते मिले मां-बेटी के शव, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Drinks
Main Slider

इन ड्रिंक्स से शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

04/03/2026
Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Next Post
Suicide

फंदे पर झूलते मिले मां-बेटी के शव, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें

illegal liquor

अवैध शराब का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

05/02/2021
brutal murder

सिंचाई विभाग के अमीन ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या, घरेलू कलह से था क्षुब्ध

24/04/2021
Azam Khan

आजम खान के ‘शान’ पर हथौड़ा, मुस्लिम महासंघ ने पूर्व मंत्री के नाम की शिलापट्ट को तोड़ा

19/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version