• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान के ‘शान’ पर हथौड़ा, मुस्लिम महासंघ ने पूर्व मंत्री के नाम की शिलापट्ट को तोड़ा

Writer D by Writer D
19/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Azam Khan
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। बापू मॉल के पास लगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां (Azam Khan) के नाम के शिलापट्ट को अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने हथौड़े बरसाकर तोड़ दिया। नगरपालिका की ओर से इस मामले में तहरीर दे दी गई है और नया शिलापट्ट बनाने के ऑर्डर दे दिए गए हैं। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पालिका के ईओ का दावा है कि रविवार की रात तक ही नया शिलापट्ट लगा दिया जाएगा।

2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बापू मॉल का उद्घाटन किया था। जिसका शिलापट्ट पर वहां लगा हुआ था। शिलापट्ट पर तत्कालीन कैबिनेट मंत्री आजम खां (Azam Khan) और कुछ अन्य लोगों का नाम अंकित थे। इस शिलापट्ट को रविवार को दोपहर में अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने हथौड़े बरसा तोड़ दिया।

अखिलेश यादव का शिलापट्ट तोड़ जाने का वीडियो वायरल होने के बाद नगरपालिका की ओर से इस मामले में कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को को हिरासत में ले लिया है।

वहीं फरहत अली खान का कहना है कि उनका विरोध अखिलेश यादव से नहीं है। उनका विरोध आजम खां (Azam Khan) को लेकर है। फरहत का कहना है कि आजम खां अपराधिक छवि के व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ लगभग एक सौ मुकदमे दर्ज हैं और दो मामलों में उनको सजा भी हो चुकी है।

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बंद होंगे शराब के सभी अहाते

आजम खां ने सत्ता में रहते हुए रामपुर के लोगों पर जुल्म और ज्यादती की है। वो देश विरोधी बयान देते रहे हैं। इन सब बातों से वो आहत हैं। इसलिए उन्होंने शिलापट्ट तोड़कर सांकेतिक रूप से अपना विरोध जताया है। फरहत ने मांग की है कि आजम खां के नाम के रामपुर में जितने भी शिलापट्ट लगे हैं सब हटाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वो इसका परिणाम भुगतने को भी तैयार हैं।

यह बहुत ही गंभीर मामला है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई है। नया शिलापट्ट भी लगा दिया जाएगा। अगर किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। -रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी

Tags: akhilesh yadavazam khanmuslim federationRampur Newsup news
Previous Post

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, बंद होंगे शराब के सभी अहाते

Next Post

Facebook पर अब ब्लू टिक मिलना होगा आसान, जुकरबर्ग ने बताया कैसे Verified होगा अकाउंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
Facebook

Facebook पर अब ब्लू टिक मिलना होगा आसान, जुकरबर्ग ने बताया कैसे Verified होगा अकाउंट

यह भी पढ़ें

Amritpal Singh, Rashid

अमृतपाल सिंह और इंजीनियर रशीद ने ली लोकसभा सदस्यता की शपथ

06/07/2024
surya kumar yadav

टीम इंडिया में नहीं चुने गए सूर्यकुमार यादव को रवि शास्त्री ने किया सलाम

29/10/2020
किसान आंदोलन farmers protest

किसानों का आंदोलन देश के लिए बन गया सिरदर्द

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version