• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक और बोलेरो की भीषण भिड़ंत में दो की मौत, चाचा-भतीजा की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, सोनभद्र
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सोनभद्र जिले के डाला रामलीला मैदान के पास शनिवार की देर रात सड़क पर खड़ी गाय से टकराकर अनियंत्रित हुई बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बोलेरो से बाहर निकाला गया।

घायलों को चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां से ट्रामा सेंटर बीएचयू भेज दिया गया। डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव निवासी भैयाराम विश्वकर्मा की पत्नी रतनी देवी के उपचार के लिए परिवार और रिश्तेदार बोलेरो से वाराणसी गए थे।

वहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद देर रात सभी लौट रहे थे। डाला रामलीला मैदान के पास रात्रि करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अचानक सड़क पर आई गाय से टकराकर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी लेन में चली गई।

रेणुकूट से रॉबर्ट्सगंज की ओर जा रहे ट्रक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बोलेरो के परखचे उड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार विंढमगंज के कोल्हीनडूबा निवासी रामाशीष (54), झारखंड के नगर उटारी निवासी विनोद (50), बोलेरो चालक रघुनंदन (26) और उसका भतीजा हिमांशु (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपी में 11 PPS अफसरों का ट्रांसफर, विनोद कुमार बने ASP STF लखनऊ

चारों काफी देर तक बोलेरो में ही फंसे रहे। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। किसी तरह बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामाशीष और विनोद को मृत घोषित कर दिया।

दोनों की ससुराल भैयाराम के यहां है। गंभीर रूप से घायल रघुनंदन और हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags: accident newscrime newsroad accidentsinbhadra newsup news
Previous Post

यूपी में 11 PPS अफसरों का ट्रांसफर, विनोद कुमार बने ASP STF लखनऊ

Next Post

कोरोना से मृत हुए लोगों के परिजनों को योगी सरकार देगी 50 हजार की राहत राशि

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi govt will celebrate Maharishi Valmiki Jayanti
उत्तर प्रदेश

7 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

05/10/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

योगी पर भरोसे से बढ़ी ‘विकसित यूपी’ की चाह, पहली बार खुलकर अपने सुझाव दे रहे ग्रामीण युवा

05/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, खुले ट्रांसफार्मर और लटके तारों पर जताई कड़ी नाराजगी

05/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

05/10/2025
CM Dhami participated in the Martyrs' Honor Ceremony in Lansdowne
Main Slider

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

05/10/2025
Next Post

कोरोना से मृत हुए लोगों के परिजनों को योगी सरकार देगी 50 हजार की राहत राशि

यह भी पढ़ें

drowned in the pond

तालाब में नहाने गए एक ही घर के 6 बच्चे डूबे, 5 की मौत, CM योगी ने जताया शोक

03/06/2021
loot

विद्युत अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाशों ने की लाखों की लूटपाट

12/08/2022
snakes

इस घर से निकले 40 सांप और 90 अंडे, पकड़ने में रेसक्यू टीम के भी छूटे पसीने

24/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version