• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जंग के बीच तीन देशों के प्रधानमंत्री पहुंचे कीव, बोले- हमें इस त्रासदी को रोकना होगा

Writer D by Writer D
16/03/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कीव। जंग (Ukraine-Russia War) के बीच रूस की घेराबंदी और यूक्रेन के समर्थन को लेकर तीन देशों के प्रधानमंत्री (PMs) यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) पहुंचे हैं। पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री मंगलवार को कीव पहुंचे। इस दौरान रूस की सेना की ओर से कीव के नजदीक बमबारी भी की जा रही थी।

कीव और आसपास के इलाकों में रूस की ओर से जारी बमबारी के बीच सुरक्षा को किनारे रखकर तीनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने करीब 3 घंटे कीव में गुजारे। पोलैंड के प्रधान मंत्री माटुस्ज़ मोराविकी ने शाम को फेसबुक पर कहा कि वे और चेक के साथ स्लोवेनियाई नेता कीव में थे। मोराविकी ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते दुनिया ने अपनी सुरक्षा की भावना खो दी है और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, वे अपनी सारी संपत्ति खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस त्रासदी को रोकना चाहिए, यही कारण है कि हम कीव में थे।

Russia-Ukraine War: कीव सुरक्षित…पुतिन परेशान…आगे क्या?

तीनों देशों के प्रधानमंत्रियों की ये यात्रा यूक्रेन के लिए समर्थन का एक मजबूत प्रतीक था, जबकि पोलैंड से कीव तक की लंबी यात्रा ने यह भी संकेत दिया कि अधिकांश यूक्रेन अभी भी जेलेंस्की के हाथों में है। पोलैंड के नेताओं ने चेक गणराज्य के प्रधान मंत्री पेट्र फियाला और स्लोवेनिया के पीएम जेनेज़ जानसा के साथ मिलकर कहा कि वे यूरोपीय संघ के मिशन पर थे।

यूक्रेन यूरोपिय संघ में शामिल किए जाने का हकदार है: जानसा

स्लोवेनिया के पीएम जेनेज जानसा ने कहा कि यूक्रेन एक यूरोपीय देश है जो यूरोपीय संघ में स्वीकार किए जाने का हकदार है। बता दें कि तीन प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की ओर से यूरोपीय संसद में भावनात्मक अपील करने के दो सप्ताह बाद की है।

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के 19 शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी, जेलेंसकी ने NATO को दी चेतावनी

जानसा ने ट्वीट किया, “न केवल एक क्षेत्र के रूप में अपनी मातृभूमि और यूरोप की रक्षा करने के लिए, बल्कि यूरोपीय मूल्यों और हमारे जीवन के तरीके की रक्षा के लिए धन्यवाद। आपकी लड़ाई हमारी लड़ाई है और हम साथ मिलकर जीतेंगे।”

वहीं, मोराविकी ने फेसबुक पर लिखा कि इस यात्रा पर यूरोपीय संघ ने सहमति जताई थी और संयुक्त राष्ट्र को भी सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग से इस यात्रा के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने इसका पूरी तरह से समर्थन नहीं किया।

Ukraine-Russia War: रूस की गोलीबारी में पत्रकार की मौत, दूसरा गंभीर

स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि नाटो देशों के नेता, यूरोपीय सदस्य राज्यों के नेता, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ निकटता से जुड़ रहे हैं।

Tags: # world newsinternational Newsukraine crisisUkraine-Russia newsukraine-russia warWorld War 3WW III
Previous Post

कटरीना को विकी पर आया प्यार, शेयर की रोमांटिक फोटो

Next Post

झूलन ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर

Writer D

Writer D

Related Posts

World

आम पोषक तत्व ‘जिएक्सैंथिन’ से कैंसर इलाज को मिल सकती है नई ताकत : अध्ययन

13/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

जंग पर ब्रेक! अमेरिका-इजराइल ने सीजफायर पर लगाई मुहर

08/04/2026
US Forces
अंतर्राष्ट्रीय

WE GOT HIM! ईरान के जबड़े से अपना पायलट निकाल लाया अमेरिका

05/04/2026
अंतर्राष्ट्रीय

रूसी सैन्य विमान क्रैश, छह क्रू सदस्यों समेत 29 की मौत

01/04/2026
betting app
Main Slider

नेपाल में सट्टेबाजी पर डिजिटल स्ट्राइक, 24 घंटे में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट बंद करने का आदेश

30/03/2026
Next Post
झूलन गोस्वामी

झूलन ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 250 विकेट पूरे करने वाली बनीं पहली महिला क्रिकेटर

यह भी पढ़ें

arrested

अवैध शराब के तस्कर बाप-बेटे गिरफ्तार

18/03/2022

विजलेंस टीम ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते डीपीआरओ को पकड़ा 

17/06/2021
firstaid

फर्स्ट एड बॉक्स को घर में कहीं पर भी रखने से होता है आपकी सेहत पर बुरा

14/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version