• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर भूमि पूजन पर उठा सवाल तो उमा भारती बोलीं- राम के काम में कैसा मुहूर्त

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन के मुहूर्त पर सवाल खड़ा करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने गुरुवार को कहा कि राम के काम में कैसा मुहूर्त।

सिंह ने पांच अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, मैं ज्योतिषाचार्य नहीं हूँ पर इतना अवश्य जानता हूँ कि श्री हरि विष्णु शयन काल में मंदिर निर्माण का मुहूर्त कोई विद्वान ब्राह्मण नहीं निकाल सकता, भगवान श्री राम हमारी आस्था के आधार हैं, इसलिए प्रत्येक कार्य विधि विधान से ‘शास्त्र’ सम्मत होना चाहिए ‘राजनैतिक’ दृष्टिकोण से नहीं।

लॉकडाउन से छिन गई रोजी-रोटी, बेबस पिता ने 4 माह की बेटी को 45 हजार में बेचा

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने एक चैनल के साथ बातचीत में कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि पार्टी को भगवा से दिक्कत है। कांग्रेस नफरत का जहर फैलाती है और उसने धर्म के नाम पर देश का बंटवारा किया है। पार्टी ने हमेशा देश को बांटा है। इन लोगों को देश में शांति बर्दाश्त नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा ,’राम के काम में मुहूर्त कैसा।’ राम मंदिर के भूमि पूजन में अयोध्या जाने पर उमा भारती ने कहा अयोध्या जाना महत्व नहीं रखता है और मंदिर बनने से अच्छा कुछ हो नहीं सकता है। अयोध्या में राम मंदिर बनना मेरे जीवन का परम सौभाग्य है और प्राण जाये लेकिन मंदिर अंजाम तक जाये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की मुरीद नजर आई उमा भारती ने कहा पीएम के हाथ भूमि पूजन होना खुशी की बात है। उन्होंने कहा संतों को मुहूर्त को लेकर बात नहीं करनी चाहिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमलावर भाजपा नेता ने कहा कि दोनों अपना अस्तित्व खो चुके हैं।

Tags: ayodhyaBhoomi PujanbjpcongressDigvijay SinghFire Brand LeaderMuhurtaram mandirRam's worksenior leaderUma Bhartiअयोध्याउमा भारतीकांग्रेसदिग्विजय सिंहफायर ब्रांड नेताभाजपाभूमि पूजनमुहूर्तराम के कामराम मंदिरवरिष्ठ नेता
Previous Post

लॉकडाउन से छिन गई रोजी-रोटी, बेबस पिता ने 4 माह की बेटी को 45 हजार में बेचा

Next Post

तमिलनाडु : चेन्नई के अस्पताल में शुरू हुआ कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल

Desk

Desk

Related Posts

Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Next Post
ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल

तमिलनाडु : चेन्नई के अस्पताल में शुरू हुआ कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, 25 दिन में पेट्रोल 6 रुपये से ज्यादा महंगा

14/06/2021
oxygen express

80 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन जमशेदपुर से लखनऊ के लिए रवाना

07/05/2021
Surya Grahan

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

13/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version