• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लॉकडाउन से छिन गई रोजी-रोटी, बेबस पिता ने 4 माह की बेटी को 45 हजार में बेचा

Desk by Desk
23/07/2020
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
4 महीने की बच्ची को बेचा

लॉकडाउन से छिन गई रोजी-रोटी, बेबस पिता ने 4 माह की बेटी को 45 हजार में बेचा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। कोविड-19 के चलते घोषित लॉकडाउन की असम में एक भयावह तस्वीर सामने आई है। लॉकडाउन में कामकाज छिन जाने से यहां एक पिता इतनी तंगी में चला गया कि उसे परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया। इस तंगी में बेबस उक्त शख्स ने अपनी 4 महीने की बच्ची को 45 हजार रुपये में बेच दिया। घटना कोकराझार जिले की है।

मजबूर पिता दीपक ब्रह्मा गुजरात में मजदूरी करता था लेकिन लॉकडाउन के बाद उसे भाग कर असम लौटना पड़ा। जो कुछ पैसे बचे थे, उसने गुजरात से लौटने के दौरान खर्च कर दिए। घर पहुंचने के बाद उसके पास न तो पैसे थे और न ही कोई रोजगार।

कुलभूषण जाधव के सभी कानूनी रास्तों को बंद कर रहा है पाक : विदेश मंत्रालय

ऐसे में घर में खाने के लाले पड़ने लगे। ऐसे में दीपक को अपनी बेटी बेचने का दर्दनाक फैसला लेना पड़ा। दीपक ने बच्ची को बेच तो दिया लेकिन इसकी भनक वहां के एक स्थानीय एनजीओ को लग गई। इस एनजीओ ने कोकराझार पुलिस से संपर्क कर बच्ची का रेस्क्यू कराया।

इस काम में दीपक के गांव वालों ने भी मदद की। पुलिस ने फौरन उन्हें गिरफ्तार किया जिन्होंने बच्ची को खरीदा या इसमें मदद की। इस वारदात में 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें एक बच्ची का पिता भी है जिनसे उसे बेच दिया था। इसके अलावा एक ब्रोकर भी पकड़ा गया है जो इस काम में शामिल था।

Tags: 24ghante online.comfather evicts 4-month-old girlsells newbornStrapped in lockdownनवजात को बेचापिता ने 4 महीने की बच्ची को बेछालॉकडाउन में तंगी
Previous Post

भारत-इजरायल की बड़ी उपलब्धि : अब आवाज, सांस से मिनटों में होगा कोरोना टेस्ट

Next Post

राम मंदिर भूमि पूजन पर उठा सवाल तो उमा भारती बोलीं- राम के काम में कैसा मुहूर्त

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
पंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 271वें दिन 215 गिरफ्तार, 539 ठिकानों पर दबिश

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
नई दिल्ली

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

19/10/2026
Next Post

राम मंदिर भूमि पूजन पर उठा सवाल तो उमा भारती बोलीं- राम के काम में कैसा मुहूर्त

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में प्रतिदिन तीन लाख लोगों का टीकाकरण

महाराष्ट्र में प्रतिदिन तीन लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य: स्वास्थ्य मंत्री

23/03/2021

मनुष्य को बोलते वक्त हमेशा इस बात का रखना चाहिए ध्यान

19/12/2020
OMG 2

OMG 2 का पहला गाना ऊंची ऊंची वादी हुआ रिलीज

18/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version