• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Delhi Riots 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने अन्य 5 को दी बेल

Writer D by Writer D
05/01/2026
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Umar Khalid and Sharjeel Imam

Umar Khalid and Sharjeel Imam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली दंगों के आरोप में 5 सालों से जेल में बंद छात्र एक्टिविस्ट उमर खालिद (Umar Khalid) और शरजील इमाम (Sharjeel Imam) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। हालांकि अन्य 5 आरोपियों को जमानत दे दी है। जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच ने पिछले साल 10 दिसंबर को आरोपी और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जो आज सुनाया गया है।

कोर्ट ने कहा, “दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद (Umar Khalid) और शरजील इमाम (Sharjeel Imam) दूसरे आरोपियों के मुकाबले गुणात्मक रूप से अलग स्थिति में हैं।” कोर्ट ने कहा कि कथित अपराधों में उनकी भूमिका “मुख्य” थी। इन दोनों के मामले में, हालांकि जेल की अवधि लगातार और लंबी है, लेकिन यह संवैधानिक आदेश का उल्लंघन नहीं करती है और न ही कानूनों के तहत वैधानिक रोक को खत्म करती है।

कोर्ट ने उमर खालिद (Umar Khalid) और शरजील इमाम की जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए, दोनों को ट्रायल कोर्ट में फिर से जमानत के लिए अप्लाई करने की इजाज़त दी है, जब इस मामले में सभी प्रॉसिक्यूशन गवाहों की जांच पूरी हो जाए या किसी भी हालत में एक साल बाद।

बता दें कि साल 2020 में दिल्ली में ये दंगे नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध के बीच भड़के थे, जिसमें 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

ये उमर खालिद (Umar Khalid) और शरजील इमाम (Sharjeel Imam) व अन्य पांच आरोपी दंगों में अपनी कथित भूमिका के लिए पांच साल से अधिक समय से जेल में हैं। सभी आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया है।

Tags: CAAdelhi riots 2020sharjeel imamUmar khalid
Previous Post

ब्लाउज के इन डिजाइन से खुद को स्टाइलिश

Next Post

उत्तराखण्ड में 600 अवैध ढांचों को हटाया गया – धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
CM Dhami
राजनीति

केदारनाथ रावल से मिले मुख्यमंत्री धामी, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

02/04/2026
CM Nayab Singh Saini met the PM Modi
राजनीति

CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

02/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखण्ड में 600 अवैध ढांचों को हटाया गया – धामी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

आजादी की लड़ाई में पेशावर कांड की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम धामी

22/04/2022
Road Accident

नये साल के पहले दिन कोहरे का कोहराम, अलग-अलग सड़क हादसों में 12 की मौत

02/01/2021
cm yogi

सियासी अटकलों के बीच दिल्ली से ‘मजबूत’ होकर लौटे CM योगी

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version