• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नये साल के पहले दिन कोहरे का कोहराम, अलग-अलग सड़क हादसों में 12 की मौत

Writer D by Writer D
02/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नए साल के पहले दिन उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरे ने जमकर कोहराम मचाया।  घने कोहरे के चलते  प्रदेश के उन्नाव,मुरादाबाद, अलीगढ़ आदि जिलों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि  कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा गांव के सामने घने कोहरे में सड़क घेरकर खड़े कंटेनर में डबल डेकर बस पीछे से घुस गई। हादसे में बस सवार  5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएससी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कोहराम मच गया। दहशत में यात्री खिड़कियां तोड़ कर बस से कूदे, और जान बचाई। क्रेन की मदद से 5 फीट कंटेनर के अंदर घुसी बस को बाहर निकाला गया। एसओ राज बहादुर सिंह ने बताया कि बस में लगभग 70 से 75 यात्री सवार थे, जो कि लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। बताया कि घने कोहरे के चलते कंटेनर भी किसी वाहन से टकरा कर सड़क पर खड़ा हुआ था। उसका चालक भाग निकला है। आगरा मंडल में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के दो जगहों पर कोहरे के कारण कई वाहन टकरा गए। हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पहला हादसा एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85 पर हुआ। यहां कोहरे के कारण कई वाहन भिड़ गए। इससे दो लोगों की मौत हो गई है। दूसरा हादसा माइल स्टोन 92 पर हुआ है। यहां भी कई वाहन टकराए। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है। दोनों हादसों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार और लूट का समान बरामद

मुरादाबाद में घने कोहरे के बीच नए साल के पहले ही तीन हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद बिजनौर मार्ग पर छजलैट थानाक्षेत्र में दाढ़ी महमूदपुर गांव के पास खड़े ट्रक में इको कार घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रही डीसीएम ने भी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम समेत तीन की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।  इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नए साल के पहले दिन भीषण कोहरा वाहन चालकों के लिए आफत बना हुआ है। साल के पहले दिन भी घना कोहरा छाए रहने से एक बार फिर इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कुकरैल के पास एक साथ 12 से अधिक वाहन टकरा गए। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं।

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में सुबह-सुबह वाहनों की भिड़ंत हो गई। टप्पल इलाके में सुबह 8 बजे नोएडा से मथुरा जा रही बस कोहरे में खड़े ट्रक में घुसी गई। इसके पीछे कार बस में घुस गई। हादसे में कार में आग लग गई। इसके बाद एक दर्जन वाहन भिड़ गए। दुर्घटना में बस सवार यात्रियों समेत एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पताल भेजा गया।

गुरुवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद में हुए दर्दनाक हादसे में पति के सामने पत्नी कार में जिंदा जल गई। लखनऊ के मोहनलाल गंज निवासी विकास ( 28) धुआं निकलने पर बोनट खोलकर देख रहे थे, तभी कार आग का गोला बन गई और सेंट्रल लॉक लग जाने से पत्नी रीमा (26) निकल नहीं पाई। गेट खोलने की कोशिश में विकास के हाथ झुलस गए। दोनों की शादी दो दिसंबर 2020 को हुई थी। वे नव वर्ष पर वृंदावन से घर वापस जा रहे थे।

Tags: road accidentup news
Previous Post

पुलिस ने मादक तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

Next Post

नकबजन गिरोह का भंडाभोड़, पीतल की मूर्ति के साथ  चार आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post

नकबजन गिरोह का भंडाभोड़, पीतल की मूर्ति के साथ  चार आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CBI

चीनी मिल संघ के पूर्व MD बीके यादव के खिलाफ CBI जांच शुरू

24/05/2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति ने दी राज्यपाल को शुभकामनाएं

08/03/2025
rape

पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला बर्खास्त सिपाही साथी समेत गिरफ्तार

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version