• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक की मौत

Writer D by Writer D
19/07/2022
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, क्राइम
0
kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मखवापुर मजरे अख्तियार पुर गांव के पास एक ट्रक (Truc) अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया जिसमें एक की मौत (Death) व तीन लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंची भेलसर चौकी की पुलिस ने तीन घायलों को सीएचसी रूदौली भेजा। एक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम मख्वापुर गांव में अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया जिसमें 21 वर्षीय युवक ट्रक और दीवार के बीच चिपक गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेलसर पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों उमेश सरोज, अक्षय कुमार, प्रद्युम्न सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल 21 वर्षीय युवक को सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया। जिसे डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाली प्रभारी शशिकांत यादव व उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय अपने हमराहियों के साथ मौके पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे मख्वापुर गांव में एक घर में घुस गया जिससे घर के बाहर सो रहे चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें अपने मामा के यहां रह रहे ग्राम पंचायत भेलसर निवासी राजितलाल पुत्र रामतेज व मख्वापुर निवासी राम पराइस पुत्र अरुण कुमार 8 वर्ष,सुभद्रा पुत्री बेनीमाधव 50 वर्ष व शांति देवी पत्नी बेनीमाधव 65 वर्ष घायल हो गए।

गभीर रूप से घायल राजितलाल को निजी एम्बुलेंस से सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया और अन्य तीन घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल राजितलाल पुत्र रामतेज 21 वर्ष की मौत हो गई और तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे ले लिया है।

Tags: accident newsayodhya news
Previous Post

अंतरराज्यीय गिरोह के पांच चोर गिरफ्तार

Next Post

25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget
Main Slider

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

11/02/2026
Next Post
arrested

25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार akshay kumar

अक्षय कुमार बोले- राम मंदिर में लोगों से बढ़ चढ़कर करें योगदान

17/01/2021
suhana

सुहाना खान ने कजिन आलिया छिबा के साथ फोटोज की पोस्ट, वायरल

28/12/2020
पालतू जानवर

घर में पालतू जानवर रखने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है, जानिए कैसे?

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version