• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Unnao Case: होश में आई तीसरी लड़की ने दिया बयान, बताई उस दिन की कहानी

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, ख़ास खबर
0
Unnao Case

तीसरी लड़की ने दिया बयान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती उन्नाव कांड की तीसरी लड़की को मंगलवार देर शाम होश आ गया। इसके बाद एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने उस दिन की पूरा कहानी बताई। लड़की ने बताया कि आखिरी कैसे दो लड़कियों की जान गई। लड़की का बयान दर्ज करके पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया, ‘लड़की ने अपने बयान में कहा कि विनय और उसका दोस्त घटना के दिन खेत में आए थे। उस समय, वह और दो अन्य लड़कियां मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा कर रही थीं, विनय ने कुछ नाश्ते की पेशकश की, जिसे लड़कियों ने अस्वीकार कर दिया, फिर विनय ने उन्हें पानी पिलाया, इसे पीने के बाद वे बेहोश हो गईं।

एसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि लड़की ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न नहीं किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने तीन लड़कियों को पानी में कुछ कीटनाशक मिलाकर पिलाया था। लड़की ने ये भी बताया कि पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई थीं, लेकिन उनके साथ किसी भी तरीके की छेड़खानी या सेक्सुअल असॉल्ट की घटना नहीं हुई है।

सीएम योगी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- विभाजनकारी राजनीति आपका राजनीतिक संस्कार है

उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि लड़की द्वारा दिए गए बयान को दर्ज कर लिया गया है, जिसको आगे विवेचना में शामिल कर लिया गया, अब इसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में विनय और उसके एक साथ को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो यह मामला एक तरफा प्यार का था।

पुलिस के मुताबिक, विनय एक लड़की से प्रेम करता था, उसने उसके सामने प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन उसने ठुकरा दिया। विनय बेहद नाराज था, इसलिए उसने पानी में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया, हालांकि वो सिर्फ एक ही लड़की को मारना चाहता था, लेकिन पानी तीनों ने पी लिया था, इस वजह से तीनों की हालत बिगड़ गई और दो की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

17 फरवरी को 3 बजे तीनों लड़कियां जानवरों के लिए चारा लेने निकली थीं। 6 बजे तक जब लड़कियां वापस नहीं लौटीं तो परिजन खोजबीन करने निकले। 7 बजे तीनों लड़कियां खेत में बेहोशी की हालत में मिलीं और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। 7:30 बजे परिजन तीनों को लेकर असोहा सीएचसी पहुंचे, जिसमें दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए गोल्फर टाइगर वुड्स, पैरों में कई जगह फ्रैक्चर

तीसरी लड़की को रात 9:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 9:30 बजे लड़की को कानपुर के हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद हैलेट अस्पताल ने भी लड़की को प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया. करीब एक हफ्ते तक मौत से जंग लड़ने के बाद तीसरी लड़की को आखिरकार मंगलवार को होश आया और उसने पूरी आपबीती बताई।

Tags: #UP Crimecrime in unnaocrime newscrime news in hindikanpurkanpur newsUnnao Caseunnao case newsunnao case news todayunnao newsunnao news todayUnnao RapeUnnao scandalunnao-crimeup news
Previous Post

राखी सावंत की मां कैंसर से जूझ रही हैं, प्रार्थन करिए वो जल्दी ठीक हो जाएं

Next Post

Sridevi Death Anniversary: क्या हुआ था 24 फरवरी की रात

Writer D

Writer D

Related Posts

Sarva Pitru Amavasya
Main Slider

दान करते समय न करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

16/06/2026
Dry Hair
Main Slider

रूखे-बेजान बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर

16/06/2026
Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Next Post
Sridevi

Sridevi Death Anniversary: क्या हुआ था 24 फरवरी की रात

यह भी पढ़ें

yogasan

आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में असरदार है रोजाना योगासन

11/01/2022
Nia sharma

एक्ट्रेस निया शर्मा ने किया ‘चुरा के दिल मेरा’ गाने पर डांस, वीडियो हुई वायरल

20/11/2020
Azam Khan

सपा संसद आज़म खान को कोरोना का मॉडरेट इन्फेक्शन, मेडिकल बुलेटिन जारी

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version