• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में असरदार है रोजाना योगासन

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
yogasan

Yogasana

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल की गलत जीवनशैली और बहुत ही कम शारीरिक गतिविधियों की वजह से घुटने में दर्द होना आम बात हो गई है। जो आगे चलकर आर्थराइटिस का रूप ले लेता है। वैसे तो बढ़ती उम्र में घुटने में दर्द और आर्थराइटिस की समस्या हो जाती है। लेकिन आजकल कई सारे नौजवान भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। तो अगर घुटने के दर्द से परेशान होकर डॉक्टर के चक्कर काट रहे हैं और पेन किलर लगातार खा रहे हैं तो एक बार योग को दिनचर्या में शामिल करें। रोजाना योग के इन आसनों का अभ्यास आर्थराइटिस जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।

मक्रासन करने से पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है जिससे घुटनों के दर्द से आराम मिलता है। इस आसन को करने के लिए पेट का खाली होना जरूरी नहीं है। मक्रासन को दो से पांच मिनट तक किया जा सकता है।

पेट के बल लेट जाएं, ठोड़ी, छाती एवं पेट जमीन से स्पर्श होते रहें। पैरों के बीच में अपने योग मैट के बराबर दूरी बनाएं। अब आप सिर को उठाएं और दोनों हाथों को गाल पर रखें। धीरे धीरे दोनों पैरों को नीचे से ऊपर अपने हिप्स की ओर लेकर आएं और फिर धीरे-धीरे नीचे लेकर जाएं। इसी तरह से करीब दस बार इस आसन का अभ्यास करें।

मलासन को करने से एड़ियों, घुटनों और जांघों को मजबूती मिलती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शुरुआत में इस आसन को केवल 60 सेकंड के तक करना चाहिए।

इस आसन को करने से पैरों में खून का संचरण तेजी से होने लगता है जिससे घुटनों और जांघों की मांसपेशियों का कड़ापन खत्म होता है और दर्द से आराम मिलता है। सुबह के समय वीरासन को करने के फायदे ज्यादा मिलते हैं। इसके साथ ही वीरासन को करते समय खाली पेट होना जरूरी नहीं है।

समतल भूमि पर आसन बिछाकर वज्रासन की स्थिति में बैठ जाएं। अर्थात, घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं। अब दोनों पैरों को थोड़ा फैलाएं और हिप्स को भूमि पर टिकाकर सीध में रखें। अब दोनों हाथों को घुटनों पर सीधा तानकर रखें। कंधों को आराम की मुद्रा में रखें और तनकर बैठें। सिर को सीधा रखें और सामने की ओर देखें। इस मुद्रा में 30 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें।

Tags: yogayoga for knee painyoga posesyogasanयोगायोगासन
Previous Post

अंजना हत्याकांड : नदी में मारकर फेंका गया था शव, पति-प्रेमिका समेत चार गिरफ्तार

Next Post

जानें कैसे संजीवनी बूटी की तरह फायदेमंद साबित हुई गिलोय

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Manoj Jarange
Main Slider

मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/08/2026
CM Dhami hoisted the Tricolour at the Chief Minister's residence.
Main Slider

मुख्यमंत्री आवास में धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

15/08/2026
Next Post
giloy

जानें कैसे संजीवनी बूटी की तरह फायदेमंद साबित हुई गिलोय

यह भी पढ़ें

FIR lodge

सपा MLA समेत 35 नेताओं के खिलाफ FIR, जानें पूरा मामला

08/05/2021
BMC sends notice to Manish Malhotra

BMC ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को भेजा ‘कारण बताओ’ नोटिस

10/09/2020
Pack House

नवरात्रि में पूर्वांचल के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, बिहार के किसानों को भी मिलेगा लाभ

20/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version