• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उन्नाव : निर्माणधीन बेसमेंट का लेंटर की दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

Desk by Desk
31/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम, ख़ास खबर
0
दीवार गिरी

दीवार गिरी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक निर्माणाधीन बेसमेंट का लेंटर भरभरा गया और मिट्टी का टीला ढह गया। मिट्टी के मलबे में तीन मजदूर दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पार हड़कंप मच गया। साथी मजदूर और स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों का रेस्क्यू शुरू किया। वहीं पुलिस बल भी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचा और मदद में जुट गया । कड़ी मशक्कत के बीच दो मजदूरों को एक घंटे के बाद बाहर निकाला जा सका। वहीं एक मजदूर को करीब दो घंटे के बाद मलबे से बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में आनन-फानन भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। तो वहीं एक मजदूर की हालत चिंताजनक होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कारवाई की जाएगी।

प्रयागराज : सिपाही की हत्या में इनामी वांछित हत्यारोपी गिरफ्तार

बता दें कि गंगा घाट कोतवाली से करीब 500 मीटर दूरी पर शाम करीब 4 बजे एक मकान के बेसमेंट निर्माण कार्य के दौरान लेंटर की दीवार भरभर कर गिर गई। इस वजह से नीचे मिट्टी के टीले में काम कर रहे 6 लोगो में से तीन मजदूर दब गए। मजदूरों के दब जाने से भगदड़ मच गई, चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए फावड़ों से रेस्क्यू शुरू किया. पुलिस बल मौके पार पहुंचा और जेसीबी मशीन से मलबे को साफ कराना शुरू किया।

करीब एक घंटे के रेस्क्यू अभियान में दो मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। वहीं करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बीच तीसरे मजदूर को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां देर शाम रोहित उर्फ कल्लू निवासी आजाद नगर कोतवाली गंगा घाट की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। वहीं घायलों में सरवन की हालत गंभीर होने पर कानपुर हेलट अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें घायल सरवन और धनीराम मुंगेर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया की मामले की पड़ताल की जा रही है।

Tags: latest UP newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiunnao news todayदीवार गिरी
Previous Post

गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश को जाड़े से बचाव के हो उचित प्रबंध : योगी

Next Post

बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे की खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम

29/10/2025
CM Yogi at the Shahpur rally
Main Slider

Bihar Election: जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता हैः सीएम योगी

29/10/2025
CM Yogi
Main Slider

अब कारोबारियों को नहीं होगी जेल, योगी सरकार ने खत्म किए 13 सख्त नियम

29/10/2025
lucknow car firing
उत्तर प्रदेश

ये ट्रेलर था… लखनऊ में कानून को खुली चुनौती! चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

29/10/2025
Asaram Bapu
क्राइम

रेप केस में जेल में बंद आसाराम को बड़ी राहत, मिली 6 माह की अंतरिम बेल

29/10/2025
Next Post
बाहुबली विजय मिश्रा का बेटा

बाहुबली विजय मिश्रा के बेटे की खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका

यह भी पढ़ें

IAS Mukesh Meshram

मुकेश मेश्राम सहित 3 IAS जाएंगे सेंट्रल डेपुटेशन में, दो को मिला एडिशनल चार्ज

14/05/2022
Mob attack on former election chief commissioner Nurul Huda's house

पूर्व चुनाव मुख्य आयुक्त के घर पर भीड़ का हमला, जूतों और अंडों से मार कर किया बेइज्जत

23/06/2025

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए हैं ये 7 बड़े आरोप

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version