• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम

Writer D by Writer D
29/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिवान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की इंट्री ने बिहार विधानसभा चुनाव को रोचक बना दिया है। बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी विकास कुमार सिंह और दरौली से विष्णुदेव पासवान के समर्थन में बोलते हुए सीएम ने कहा कि अब बिहार को जंगलराज की ओर नहीं जाने देना है, बल्कि इसे विकास और जनराज की राह पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जैसा नाम, वैसा काम। जनसभा में हजारों की भीड़ ने ‘जय श्री राम’ और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से हवा गुंजायमान कर दिया।

यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं बल्कि “पहचान के संकट” के खिलाफ लड़ाई है- योगी

भोजपुरी में संबोधन शुरू करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि “बाबा महेन्दर नाथ और भारत रत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के गौरवशाली धरती पर रउआ सब के हम हिरदय से अभिनन्दन करत बानी।“ बिहार को ज्ञान, भक्ति, शक्ति, शांति और क्रांति की धरती बताते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध, नालंदा विश्वविद्यालय, भगवान महावीर, चाणक्य, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, बाबू जगजीवन राम और कर्पूरी ठाकुर जैसे महानुभावों का की गौरवशाली धरा को पहचान के संकट में धकेलने वाले कौन हैं यह सबको पता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं बल्कि “पहचान के संकट” के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार पहचान खोने के दौर से गुजर रहा था।

उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है-योगी

आरजेडी पर तीखा हमला करते हुए योगी (CM Yogi) ने कहा कि रघुनाथपुर में आरजेडी ने जिस प्रत्याशी को उतारा है, वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए केवल बिहार नहीं, बल्कि देश-दुनिया में कुख्यात है। जैसा नाम वैसा काम!” उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और वही नीति अब बिहार में भी लागू होनी चाहिए।

आरजेडी ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी (CM Yogi) ने विपक्षी दलों पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी और उसके सहयोगी आज भी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। सीतामढ़ी में मां जानकी के कॉरिडोर और मंदिर के विकास का भी विरोध करते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया था। सिवान के पुराने जंगलराज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चाँद बाबू के पुत्र पर एसिड उड़ेलने का अपराध हुआ था। यह वही बिहार है, अपराधी फिर जीवित न हों।

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम

सीएम योगी (CM Yogi) ने आरजेडी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को ‘माफिया प्रेमी’ करार देते हुए कहा कि ये लोग बाबर-औरंगजेब की मजार पर सजदा करते हैं, लेकिन राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं। सबका साथ चाहते हैं, लेकिन परिवार और माफिया का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप करती थी, कांग्रेस कहती थी राम हुए ही नहीं। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पहले अयोध्या में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, फिर महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कराया और अंततः 500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया।

योगी (CM Yogi) ने जनता से सवाल करते हुए कहा कि किसी को अब भी संदेह है कि अयोध्या सर्वोत्तम नगरी बन चुकी है? हमने जो कहा, वह कर दिखाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं की प्रॉपर्टी जब्त करके गरीबों के लिए घर बनाना डबल इंजन सरकार की पहचान है। हमने न सिर्फ बुलडोजर चलाया, बल्कि गरीबों को घर की चाबी भी दी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने बिहार की प्रगति पर कहा कि अब राज्य में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। पलायन नहीं, प्रगति का युग चल रहा है। गरीबों को राशन, बिजली, शौचालय और ₹5 लाख तक की आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह वही बिहार है जहां पहले अराजकता और जंगलराज था, लेकिन अब गरीबों को सम्मान और अधिकार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 6,100 करोड़ की राम-जानकी मार्ग परियोजना से अयोध्या को सीतामढ़ी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद-माओवाद पूरी तरह खत्म हो जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि दुनिया से कम्युनिज्म समाप्त हो चुका है। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद-माओवाद पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। इसके लिए डबल इंजन जरूरी। उन्होंने अपील की, “हमें अपराधी-माफिया नहीं, विकास का जनप्रतिनिधि चाहिए। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं का साथी चाहिए। रघुनाथपुर के प्रत्याशी विकास कुमार सिंह को ‘शुभ अंक 108’ से जोड़ते हुए कहा, “अशुभ को मत आने देना।” धरौली के विष्णुदेव पासवान के नाम को ‘विष्णुदेव’ बताते हुए दोनों को विजयी बनाने का आह्वान किया।

जनकल्याण के लिए बिहार में एनडीए सरकार जरूरी- सीएम योगी

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि विरासत और विकास के लिए, नौजवानों के रोजगार, किसानों की खुशहाली, बहू-बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों के लिए शांत वातावरण के लिए एनडीए सरकार चाहिए। लोक जनशक्ति पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए मिलकर बाबू जगजीवन राम, राजेंद्र प्रसाद और जयप्रकाश की विरासत को जनराज बनाएगा है।

Tags: Bihar electioncm yogi
Previous Post

Bihar Election: जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता हैः सीएम योगी

Next Post

लालटेन बुझाकर जनता के हक पर डकैती डालती थी कांग्रेस-आरजेडी: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या के आरोपी से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

24/10/2026
महाराष्ट्र

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

24/10/2026
पंजाब

मान सरकार का युवाओं पर फोकस, 40 कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू

24/10/2026
PM Modi
नई दिल्ली

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

24/10/2026
Next Post
CM Yogi Adityanath held a public meeting in Buxar.

लालटेन बुझाकर जनता के हक पर डकैती डालती थी कांग्रेस-आरजेडी: योगी

यह भी पढ़ें

Marriage

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Assistant Loco Pilot

रेलवे ने निकाली 3 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां, ITI वाले करें अप्लाई

25/09/2023
पीलीभीत हादसा Pilibhit accident

पीलीभीत हादसा : बस और बोलेरो की टक्कर में 11 की मौत, 34 घायल

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version