• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश का पहला सर्वाधिक एक्सप्रेस वे वाला राज्य बना यूपी

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जालौन
0
Bundelkhand Expressway

Bundelkhand Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उरई/जालौन ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश वासियों को  बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे (Bundelkhand Expressway) की सौगात दी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेस वे (Expressway) के साथ  देश का पहला सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे वाला राज्य बन गया है।  बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की वजह से रोजगार की संभावनाएं तो बढ़ेंगी ही, किसानों की तकदीर भी बदल सकती है। एक्सप्रेस-वे ने दिल्ली की दूरी कम कर दी है।  किसान अब अपने उत्पादन को दिल्ली की मंडी तक पहुंचा सकते हैं।

बुंदेलखंड  में शनिवार को 296 किलोमीटर लंबे  4 लेन वाले इस एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन  हुआ।  यूपी में फिलहाल 6 एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हैं और जनता के लिए खुले हुए हैं वहीं सात एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम चल रहा है।  यूपी में जो एक्सप्रेस वे शुरू हो चुके हैं उनमें यमुना एक्सप्रेस वे है जो 165 किलोमीटर लंबा है। यमुना एक्सप्रेस वे नोएडा को आगरा से जोड़ता है। इसके अलावा नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाला 25 किलोमीटर लंबा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे चालू है।

आगरा को लखनऊ से जोड़ने वाला 302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे बनकर चालू है। 96 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे दिल्ली को मेरठ से जोड़ता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 341 किलोमीटर लंबा है जो सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी और अयोध्या के अलावा आजमगढ़, मऊ और आजमगढ़ को दिल्ली और लखनऊ से जोड़ता है। वहीं आज से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे भी चालू हो गया है। इस तरह कुल 1225 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनकर तैयार  है और जनता के लिए चालू है।

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था को देगा नया आयाम: सीएम योगी

आने वाले दिनों में जो एक्सप्रेस वे बनने वाले हैं उनमें 91 किलोमीटर लंबा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, 594 किलोमीटर वाला गंगा एक्सप्रेस वे,  63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे, 380 किलोमीटर लंबा गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस वे, 519 किलोमीटर लंबा गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेस वे, 210 किलोमीटर लंबा दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस वे, 117 किलोमीटर लंबा गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे  बनने वाला है। इस तरह 1974 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे बनने वाला है।

296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में 28 माह का समय लगा है। जिसकी लागत लगभग 15000 करोड़ है। उम्मीद है कि एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था सुधारने में सहायक होगा। किसान सीधा दिल्ली की मंडी से जुड़ सकेंगे। व्यापार के साधन सुगम हो जाएंगे। विकास के लिहाज से बुंदेलखंड बेहद पिछड़ा है। रोजगार के विकल्प कम होने की वजह से यहां लोग दूसरे राज्यों में जाकर काम धंधा करते हैं ।

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को किया राष्ट्र को समर्पण, बोले- UP की तस्वीर लगातार बदल रही

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे एवं डिफेंस कारिडोर के स्थापित होने के बाद युवाओं को यहीं पर रोजगार मिल सकेगा। इस वजह से भी लोग उत्साहित हैं।   समारोह में बुंदेलखंड की कला संस्कृति को दिखाने के लिए कलाकारों द्वारा बुंदेलखंड की धरोहर को भी दर्शाया  गया  जिसके लिए एक आर्ट गैलरी भी बनाई गई  थी, जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ झांसी का किला, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का माडल, महोबा का किला, जालौन का जगम्मनपुर किला  देखने को मिला।

Tags: 13 expressway in upBundelkhand ExpresswayexpresswayLucknow Newsupnews
Previous Post

जाजमऊ हिंसा मामले में पूर्व बीजेपी नेता गिरफ्तार

Next Post

16 साल के चेस प्लेयर आर. प्रज्ञानानंद ने जीता पैरासिन ओपन टाइटल

Writer D

Writer D

Related Posts

YIDA
उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में बड़े निवेश की रफ्तार तेज, तीन कंपनियों को भूमि आवंटन

17/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

17/03/2026
Murder
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, हत्यारे ने मौत तक किया इंतजार

17/03/2026
Nitish Kumar
Main Slider

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

17/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17/03/2026
Next Post
R. Pragyananand

16 साल के चेस प्लेयर आर. प्रज्ञानानंद ने जीता पैरासिन ओपन टाइटल

यह भी पढ़ें

mamata banerjee

‘… हम इसे कब तक बर्दाश्त करेंगे?’, ममता बनर्जी ने झारखंड रेल दुर्घटना पर जताया दुख

30/07/2024
cm dhami

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

09/03/2026
Air India

Air India के पांच पायलट्स का कोरोना से निधन, वैक्सीनेशन अभियान पर छाया संकट

03/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version