• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की सख्ती से यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 नकलमुक्त और पारदर्शी रूप से हुई संपन्न

Writer D by Writer D
12/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, लखनऊ, शिक्षा
0
UP Board

Yogi govt was successful in conducting the UP board exams without cheating

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/प्रयागराज। योगी सरकार के सख्त निर्देशों के तहत 12 मार्च 2025 को यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 (UP Board Exam) पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। सरकार ने परीक्षा को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए और नकल माफिया को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया।

परीक्षा केंद्रों पर 24×7 निगरानी, CCTV से सख्त मॉनिटरिंग

परीक्षा (UP Board Exam) के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 1.33 लाख परीक्षा कक्षों और परिसरों में 2.91 लाख से अधिक वॉयस रिकॉर्डर युक्त CCTV कैमरे लगाए गए। प्रयागराज मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित कर 24×7 निगरानी की गई।

नकल रोकने के लिए योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई

सरकार ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कीं। 19 जिलों के 24 परीक्षा केंद्रों पर मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया। 5 जिलों के 5 परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जबकि 17 जिलों के 20 परीक्षा केंद्रों के CCTV बंद होने पर तत्काल कार्रवाई की गई।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और प्रश्नपत्रों की फूलप्रूफ सुरक्षा

योगी सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट उपलब्ध कराए गए, जिससे किसी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत परीक्षा कराई जा सके।

उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित, सोशल मीडिया पर सख्त नजर

उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए QR कोड, क्रमांक संख्या और सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं चार अलग-अलग रंगों में छापी गईं। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर विशेष टीम द्वारा कड़ी नजर रखी गई और फर्जी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई।

योगी सरकार की माइक्रो प्लानिंग से परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रही

योगी सरकार ने हर स्तर पर सतर्कता और माइक्रो प्लानिंग के जरिए परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाया। परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बनाकर सख्त निगरानी की।

परीक्षा के दौरान हुई घटनाओं का विवरण

नकल में पकड़े गए परीक्षार्थी: 30

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए छद्म परीक्षार्थी: 49

परीक्षा केंद्र के बाहर उत्तर पुस्तिका लिखे जाने की घटना: 02

प्रश्न पत्रों के पूर्व प्रकटन की घटना: 00

प्रश्न पत्रों के रॉन्ग ओपनिंग की घटना: 00

Tags: #UP Board Exam
Previous Post

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण

Next Post

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

Writer D

Writer D

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Hamza Burhan
Main Slider

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान ढेर! पीओके में ‘अज्ञात हमलावरों’ ने गोलियों से भूना

21/05/2026
UPPSC
Main Slider

UPSC ने जारी किया साल 2027 का परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

21/05/2026
Next Post
UPSIDA did a roadshow in Chandigarh

योगी सरकार की पहल, यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए चंडीगढ़ में किया गया रोडशो

यह भी पढ़ें

Sabudana Tikki

फटाफट तैयार हो जाता है यह स्नैक्स, साबूदाना टिक्की के स्वाद में खो जाएंगे आप

15/04/2024
akhilesh yadav

‘अनुशासन से शासन’ के सिद्धांत से करेंगे असामाजिक तत्वों पर काबू : अखिलेश

26/01/2022
हत्या

पत्नी को रंगरेलिया मनाते देख पति ने खोया आपा, जानिए फिर…

29/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version