• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी : कोरोना के बढ़ते केस के बीच सीएम योगी ले सकते हैं बड़े फैसले

Desk by Desk
17/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़े फैसले लेते हुए सख्ती का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मास्क न पहने वालों से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला जाए।

योगी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने और मरीजों की निगरानी के लिए एक प्रभावी माॅडल तैयार किया जाए। उन्होंने पीजीआई, केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशकों व वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाने के निर्देश दिया। साथ ही कहा प्रभावी सर्विलांसिंग के लिए पूरे प्रदेश में एक लाख टीम गठित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर अधिकारियों व डाक्टरों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। कहा कि बड़े जिलों की प्रभावी निगरानी की जाए। बाजारों कि की बंदी शनिवार व रविवार की बंदी का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही, इन 02 दिनों में स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के कार्य प्रभावी ढंग से किए जाएं।

पायलट खेमे को बड़ा झटका, विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल शर्मा पार्टी से निलंबित

उन्होंने एयरपोर्ट तथा रेलवे स्टेशनों पर मौजूद इन्फ्रारेड स्कैनर्स तथा पल्स ऑक्सीमीटरों को क्लाउड के माध्यम से आपस में जोड़ते हुए ऑनलाइन करने के निर्देश दिए, ताकि इस डेटा का उपयोग कोविड-19 से प्रभावी ढंग से निपटने में किया जा सके।

केजीएमयू के पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ वेद प्रकाश ने कहा कि वर्तमान में बारिश की वजह से वायु में नमी आ बढ़ गयी है, जिसके कारण यह संक्रमण बढ़ रहा है। इससे निपटने के लिए सभी को मास्क लगाना और सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करना आवश्यक है। कोविड-19 के 80 प्रतिशत मरीज एसिम्पटोमैटिक या माइल्ड हैं, जबकि 15 प्रतिशत मरीज माॅडरेट हैं।

इसके अलावा, 05 प्रतिशत मरीज ही सीवियर/क्रिटिकल हैं। एसिम्पटोमैटिक या माइल्ड मरीजों का होम आइसोलेशन किया जाना चाहिए। इस दौरान बुजुर्गों व बच्चों को आइसोलेट किए गए व्यक्ति से अलग रखना चाहिए। यदि ऐसे मरीज की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो भी उसे 14 दिन के लिए आइसोलेशन में रखना चाहिए। कोविड-19 के लक्षणों वाले लोगों की सूचना स्वास्थ्य केन्द्रों पर यथाशीघ्र दी जानी चाहिए।

Tags: Big decisions in UPChief Ministercm yogiCorona case in UPhindi newslockdownlockdown in UPnews in hindiमुख्यमंत्रीयूपी में कोरोना के केसयूपी में बड़े फैसलेयूपी में लॉकडाउनलॉकडाउनसीएम योगी
Previous Post

मुंबई में डीजल की कीमत ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर, जानिए अपने शहर के दाम

Next Post

सैनिकों के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से देश की सुरक्षा पर दिख सकता है खतरा

Desk

Desk

Related Posts

Indigo
Main Slider

IndiGo के CEO का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

10/03/2026
CM Yogi
Main Slider

त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, समाज विरोधी गतिविधियों व नई परंपरा की अनुमति नहीं: मुख्यमंत्री

10/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

10/03/2026
Cabinet Meeting
Main Slider

Cabinet Meeting: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

10/03/2026
UP Police SI
Main Slider

UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिड कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

10/03/2026
Next Post
राम मंदिर निर्माण

सैनिकों के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से देश की सुरक्षा पर दिख सकता है खतरा

यह भी पढ़ें

ambedkar nagar अम्बेडकरनगर

गुरुग्राम: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, शराब ठेकेदार की मौके पर मौत

03/09/2020
TCL launches its C Series TV in India, know what are the products

भारत में TCL ने अपनी सी सीरीज टीवी की लॉन्च, जानिए क्या हैं प्रॉडक्ट्स

30/06/2021
kiss

मिले तेरे होठ मेरे होठों से ऐसे… इन मैसेजों को भेजकर मनाए Kiss Day

13/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version