• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव में मिली हार से कांग्रेसी बौखलाए : मुख्यमंत्री साय

Writer D by Writer D
01/04/2025
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev

CM Vishnudev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। लगातार एक के बाद एक हार मिलने से कांग्रेस बौखलाई हुई है। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, उपचुनाव व नगरीय नगरी निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में हार मिलने से कांग्रेसी बौखलाये हुए हैं। पंचायती चुनाव में तो कांग्रेस पूरी तरह से क्लीन स्वीप हो गई। ये बातें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने आज मंगलवार को रायपुर के महिला थाना चौक (मधुसूदन दास चौक) में ओडिशा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि बौखलाहट में कांग्रेसी कुछ भी उलूल-जुलुल बोल रहे हैं। बीजेपी शासन काल में नक्सलियों के पनपने के कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए सीएम साय (CM Vishnudev) ने कहा कि यह पूरा छत्तीसगढ़ और देश जानता है कि किसके राज्य में नक्सली फले-फूले और किसके राज्य में नक्सलियों के साथ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है।

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सादर नमन करते हुए सीएम ने उत्कल समाज और ओडिशावासियों को ओडिशा दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev) ने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग रहते हैं, जो प्रदेश की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं।

बैरिस्टर मधुसूदन को किया नमन

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev) ने कहा कि बैरिस्टर मधुसूदन दास जैसे दूरदर्शी और समर्पित व्यक्तित्व के संघर्षों के कारण ही एक अप्रैल 1936 को ओडिशा राज्य का गठन हुआ था। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सदियों से सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। महाप्रभु जगन्नाथ को चढ़ने वाला भोग का चावल आज भी छत्तीसगढ़ से जाता है। विशेष रूप से देवभोग क्षेत्र का चावल, जो प्रभु के प्रसाद के रूप में उपयोग होता है। दोनों राज्यों के धार्मिक जुड़ाव का प्रतीक है।

महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के लिये की कामना

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev) ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहेगा। इस अवसर पर विधायक किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक सुनील सोनी, श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, संजय श्रीवास्तव, उत्कल समाज के सदस्य आदि मौजूद रहे।

Tags: CM Vishnudev
Previous Post

भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम विष्णुदेव

Next Post

IPL 2025: पंजाब ने लखनऊ को अदब से रौंदा, 8 विकेट से जीता मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post
IPL: Punjab Kings beat LSG

IPL 2025: पंजाब ने लखनऊ को अदब से रौंदा, 8 विकेट से जीता मैच

यह भी पढ़ें

Technical Education

नई ‘दुनिया’ के कौशल के लिए तैयार हो रहे यूपी के युवा

02/03/2025

लखनऊ विश्वविद्यालय: बीएड-2020-22 की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया खत्म

01/01/2021
tsunami

ब्रिटेन और ग्रीनलैंड में आ सकती है भयंकर सुनामी, आर्कटिक की बर्फ बनेगी वजह

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version