• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UP Election: छठे चरण में सीएम योगी सहित इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Writer D by Writer D
02/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election) के छठे चरण (Sixth Phase) का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया। अब तीन मार्च (गुरुवार) को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों के लिए तीन मार्च को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। दस जिलों में आंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की विधान सभा सीटें आती हैं।

इस चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) व आधा दर्जन मंत्रियों व इतने ही पूर्व मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा। इस चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उसमें बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, बलिया, बलरामपुर, कुशीनगर और महाराजगंज शामिल हैं।

UP Election: UP Election: छठे चरण में किस्मत आजमा रहे है 13 मंत्री और पूर्व मंत्री

मंगलवार को सभी प्रमुख दलों के दिग्गजों ने चुनाव वाले जिलों में प्रचार के अंतिम दिन अपना पूरा जोर लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर में और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बलिया और गोरखपुर में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया, शिवपाल यादव ने देवरिया में सपा के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे, प्रियंका गांधी ने महाराजगंज में अपने प्रत्याशी के लिए जनसभा की।

UP Election 2022 : रोजगार, रोजी-रोटी, अच्छी शिक्षा एवं सेहत, महिला सशक्तिकरण के लिए करें वोट

इस चरण में कई प्रमुख नेताओं की किस्मत का फैसला होगा। नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से मैदान में हैं वहीं नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह से मैदान में हैं। बलिया में मंत्री उपेंद्र तिवारी का भाग्य भी इसी चरण में तय होगा। वहीं पूर्व मंत्री नारद राय भी बलिया सदर से मैदान में हैं।

बलिया की बैरिया सीट से मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की किसमत बृहस्पतिवार को तय हो जाएगी। इसके अलावा सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से मौजूदा सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय आमने सामने हैं। इसके अलावा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की भी किसमत का भी फैसला होगा।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

आर्यन खान को राहत SIT टीम को नही मिले सबूत

Next Post

विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप मे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
फैशन/शैली

बालों को शैंपू करते समय रखें ध्यान, दूर हो जाएंगी सभी समस्याएं

08/10/2025
Paneer Butter Masala
Main Slider

करवा चौथ के दिनार को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें

08/10/2025
Ganesh ji
Main Slider

बप्पा खत्म कर देंगे हर समस्या, करें ये उपाय

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये काम, टूट सकता है व्रत

08/10/2025
Ahoi Ashtami
Main Slider

अहोई अष्टमी कब है, जानें कब होगा व्रत का पारण

08/10/2025
Next Post
महिला वर्ल्ड कप

विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप मे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

यह भी पढ़ें

Electricity reached Manipur Grant for the first time

गोण्डा के मनीपुर ग्रांट में पहली बार पहुंची बिजली, कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू

04/04/2025

 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य : सीएम पुष्कर

27/11/2021
Firing

नशे में धुत बदमाश ने की फायरिंग, युवक घायल

13/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version