• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप मे इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

Jai Prakash by Jai Prakash
02/03/2022
in खेल
0
महिला वर्ल्ड कप

महिला वर्ल्ड कप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| ICC महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World Cup) का आगाज 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) और वेस्टइंडीज (West Indies)के बीच खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया (team indian) अपने अभियान की शुरुआत 6 मार्च से चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। 2017 में खेले गए पिछले महिला वनडे वर्ल्ड कप (Women’s ODI World Cup) में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, टीम खिताब नहीं जीत सकी थी। इस बार टीम को खिताबी जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा है।

महिला वर्ल्ड कप 2022, 6 मार्च को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला

स्मृति मंधाना(smrti mandhaana)

लिस्ट में पहला नाम भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (smrti mandhaana)का आता है। मंधाना टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं और वर्ल्ड कप (World Cup)में इनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वॉर्मअप मैच में उन्होंने 67 गेंदों पर बढ़िया 66 रन की पारी भी खेली थी। मंधाना तेजी से रन बनाने के अलावा क्रीज पर खड़े रहने में भी सक्षम हैं। वर्ल्ड कप में उनके ऊपर टीम को ठोस शुरुआत दिलाने का जिम्मा रहेगा। 2017 के वनडे वर्ल्ड कप में भी स्मृति ने कमाल का खेल दिखाया था। 9 पारियों में उन्होंने 29 की औसत से 232 रन बनाए थे।

महिला वर्ल्ड कप 2019 में विजेता टीम को 27.47 करोड़ रु. मिले, पुरुष वर्ल्ड कप में विजेता को 261 करोड़ रु. मिले

मिताली राज(Mithali Raj)

टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) भी वर्ल्ड कप में भारत के लिए बड़े मैच विनर का रोल प्ले कर सकती हैं। मिताली महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और पिछले 23 सालों से 50 ओवर फॉर्मेट क्रिकेट खेल रही हैं। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनका अनुभव टीम और युवा खिलाड़ियों के बहुत काम आ सकता है।मिताली राज(Mithali Raj)  संयम से बैटिंग करने के लिए जानी जाती हैं और पार्टनरशिप बनाने में माहिर हैं। मिताली वनडे में 69 बार 50+ का स्कोर बना चुकी हैं। न्यूजीलैंड की धरती पर उन्होंने 23 वनडे खेले हैं और लगभग 50 की औसत से 845 रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप के 31 मैचों में भी मिताली ने 54.23 की औसत से 1139 रन बनाए हैं।

झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami)

स्मृति (smrti) और मिताली (Mithali Raj) के अलावा पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami)भी वर्ल्ड कप में मैच विनर की भूमिका निभा सकती हैं। झूलन महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने 195 मैचों में 245 खिलाड़ियों को आउट किया है।20 साल से भारत के लिए खेल रही झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का ये आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है, ऐसे में वह जरूर जीत के साथ अपने करियर को यादगार बनाना चाहेंगी। न्यूजीलैंड की धरती पर 18 वनडे में उन्होंने 20 विकेट चटकाए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों में भी उनके खाते में 5 विकेट देखने को मिले थे।

भारतीय महिला टीम पहुंची T20 वर्ल्डकप के फाइनल में, विराट कोहली ने दी बधाई

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)

लिस्ट में अगला नाम टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का आता है। पिछले कुछ समय में हरमनप्रीत का फॉर्म भले ही कुछ खास न रहा हो, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में वह अहम भूमिका निभा सकती हैं। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) पावरफुल हिटर है और तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती हैं।2017 के वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में केवल 111 गेंदों पर नाबाद 171 रन की पारी खेली थी, जिसकी चर्चा आज तक क्रिकेट के गलियारों में की जाती है। 2017 के वर्ल्ड कप में भी कौर ने 8 पारियों में लगभग 60 की औसत के साथ कुल 359 रन बनाए थे। दमदार बैटिंग के अलावा वह बढ़िया ऑफ ब्रेक स्पिन भी कर लेती हैं, जो टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है। वॉर्म अप मैचों में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेल फॉर्म में वापसी के बढ़िया संकेत भी दिए हैं।

पाकिस्तान का तालिबानी आदेश, अब महिलाओं के ऐसे कपड़े पहनने पर लगी रोक

शेफाली वर्मा(Shefali Verma)

भारतीय महिला क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के नाम से फेमस शेफाली वर्मा (Shefali Verma) वर्ल्ड कप में अहम रोल निभा सकती हैं। दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाली 18 वर्षीय शेफाली ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट के जानकारों को खासा प्रभावित किया है।शेफाली (Shefali Verma)शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। उनके ऊपर स्मृति मंधाना के साथ ओपन करते हुए टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाने का जिम्मा रहेगा। 2020 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में हरियाणा की शेफाली ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 5 पारियों में 163 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के छोटे मैदानों पर फिर से शेफाली का तूफान देखने को मिल सकता है।

Tags: Harmanpreet Kaur DSPHarmanpreet kaur latestHarmanpreet kaur women captainICCICC Women's World CupIndianJhulan Goswamimithali rajMithali Raj ODI CareerNew Zealand Women's World Cup Hostshefali vermasmrtiteam indianwest indies
Previous Post

UP Election: छठे चरण में सीएम योगी सहित इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Next Post

Ukraine-Russia War: मिलिट्री अकादमी-पुलिस विभाग के हेडक्वॉर्टर पर बरसी मिसाइलें

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Next Post
military academy

Ukraine-Russia War: मिलिट्री अकादमी-पुलिस विभाग के हेडक्वॉर्टर पर बरसी मिसाइलें

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने T20 में रचा इतिहास Virat Kohli created history in T20

विराट कोहली ने T20 में रचा इतिहास, बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

08/12/2020
suicide

फांसी के फंदे से लटकता मिला मां-बेटे का शव

06/02/2023
Israel Air Strike

इजराइल का गाजा के स्कूल पर एयर स्ट्राइक, हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत

10/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version