• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोण्डा के मनीपुर ग्रांट में पहली बार पहुंची बिजली, कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू

Writer D by Writer D
04/04/2025
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Electricity reached Manipur Grant for the first time

Electricity reached Manipur Grant for the first time

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/गोण्डा । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता गांव, गरीब और वंचित हैं। गोण्डा जिले के छपिया ब्लॉक स्थित मनीपुर ग्रांट वनटांगिया गांव में पहली बार बिजली (Electricity) पहुंचने का सपना अब साकार हुआ है। योगी सरकार की नीतियों और निर्णयों के चलते इस सुदूर वनवासी गांव में भी अब विकास की रोशनी पहुंच चुकी है। वर्षों तक अंधेरे में रहने वाले करीब 80 लोगों की आबादी वाले इस गांव में अब रोशनी की नई किरण दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाओं ने इस बदलाव को संभव बनाया है।

2018 में हुई थी बदलाव की शुरुआत

आजादी के बाद से अंधेरे में डूबे इस गांव में बदलाव की शुरुआत 2018 में हुई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों के विकास के लिए विशेष पहल की। पहले चरण में सोलर लाइट्स लगाई गईं, जिससे ग्रामीणों को रात के अंधेरे से कुछ राहत मिली। अब विद्युत विभाग द्वारा बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

शिविर में होंगे बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) वितरित

शनिवार को गांव में एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें औपचारिक रूप से ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे न केवल घरों में रोशनी आएगी, बल्कि गांव विकास की मुख्यधारा से भी जुड़ सकेगा।

सरकारी योजनाओं से मिली मजबूती

सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ अब ग्रामीणों को मिलने लगा है। गांव के बुजुर्ग संतराम कहते हैं, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे गांव तक बिजली (Electricity) पहुंचेगी। अब जिंदगी में रोशनी आई है।” संजय, जिन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है, ने कहा, “अब बच्चों की पढ़ाई भी ठीक से हो पाएगी, और हमें छत टपकने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।” राम कृपाल ने इसे एक ऐतिहासिक बदलाव बताया।

योगी सरकार के विज़न से बदला भविष्य

बिजली (Electricity) आने से ग्रामीणों को न सिर्फ रोजमर्रा की सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई, और घरेलू काम अब आसानी से हो सकेंगे। वनटांगिया गांवों के विकास को लेकर योगी सरकार का यह प्रयास एक मॉडल बनता जा रहा है कि इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कोना विकास से अछूता नहीं रह सकता।

Tags: Electricity
Previous Post

निकायों में स्वच्छता की हुई बेहतर शुरूआत, अभी मंज़िल तक पहुचना बाकी: एके शर्मा

Next Post

नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भारत की धरती भी कांपी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post
Earthquake

नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भारत की धरती भी कांपी

यह भी पढ़ें

Shrikant Tyagi

गालीबाज़ नेता श्रीकांत त्यागी पर एक्शन, अवैध निर्माण पर चला नोएडा अथॉरिटी का बुलडोजर

08/08/2022
Drowned

बकरी चराने गया किशोर नदी में डूबा

06/08/2023
Dhurandhar 2

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version