• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सैमसन ने बताया- कोरोना के चलते मिले ब्रेक में अपनी पावरहिटिंग पर किया काम

Desk by Desk
23/09/2020
in Categorized
0
Sanju Samson

संजू सैमसन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शारजाह| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने अपने ओपनिंग मैच में ही चेन्नई सुपर किंग्स को धो डाला। राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने 32 गेंद पर 74 रन ठोक डाले।

सैमसन ने अपनी पारी के दौरान 9 ताबड़तोड़ छक्के जड़े। मैच के बाद उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने आईपीएल के इस सीजन के लिए तैयारी की थी। सैमसन ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते मिले ब्रेक में उन्होंने अपनी पावरहिटिंग पर काम किया।

एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही वेब सीरीज में आ सकते है नजर

सैमसन ने जो कड़ी मेहनत की उसका रिजल्ट इस मैच में देखने को भी मिला। सैमसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने सीएसके के स्पिनरों की जमकर क्लास लगाई और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आज के समय में इस खेल की डिमांड रेंज-हिटिंग है।

पांच महीने मेरे पास इस पर काम करने का पूरा समय था और इस दौरान मैंने अपनी इस काबिलियत को बढ़ाया है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं लंबे शॉट खेलने की रणनीति से ही क्रीज पर उतरा था। मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे फुललेंथ गेंदें खेलने को मिली। मैंने अपनी फिटनेस, अपने खाने-पीने और प्रैक्टिस पर कड़ी मेहनत की। मैं जानता हूं कि मेरा खेल पावरगेम से जुड़ा है और इसलिए मैंने उसी तरह से प्रैक्टिस की।’

जरीन खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल को लेकर जाहिर की नाराजगी, जानें क्यों?

राजस्थान रॉयल्स के पास टीम में रॉबिन उथप्पा और जोस बटलर जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। सैमसन भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और ऐसे में टीम के पास इस मामले में शानदार विकल्प मौजूद हैं। सीएसके ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। संजू सैमसन (32 गेंद पर 74 रन) और स्टीव स्मिथ (47 गेंद पर 69 रन) की जबर्दस्त बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जोफ्रा आर्चर 8 गेंद पर 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। सीएसके जवाब में 20 ओवर में छह विकेट पर 200 रन ही बना सका। फैफ ने 31 गेंद पर 72 और धोनी ने 17 गेंद पर नॉटआउट 29 रन बनाए।

Tags: Chennai Super KingsChennai Super Kings vs Rajasthan RoyalsChennai vs RajasthancricketCSKrajasthan royalsRajasthan vs ChennaiSanju SamsonSanju Samson RecordSteve Smithक्रिकेटचेन्नई बनाम राजस्थानचेन्नई सुपर किंग्सचेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरराजस्थान बनाम चेन्नईराजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसनसंजू सैमसन रिकॉर्डसीएसके
Previous Post

जरीन खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल को लेकर जाहिर की नाराजगी, जानें क्यों?

Next Post

टाइम मैगजीन पीएम मोदी के खिलाफ की तल्ख टिप्पणी, भारत में बहुलतावाद को किया खत्म

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
टाइम मैगजीन Time magazine

टाइम मैगजीन पीएम मोदी के खिलाफ की तल्ख टिप्पणी, भारत में बहुलतावाद को किया खत्म

यह भी पढ़ें

Soldiers Bus Overturned

जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 30 घायल

30/10/2024
Hair

घर पर आसानी से करें बालों को स्ट्रेट, ले इनकी मदद

17/02/2025
cervical cancer

जानें क्या है सर्वाइकल कैंसर, ना करें नज़रअंदाज़

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version