• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्टाचार में लिप्त है भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
27/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh

Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नख से लेकर शिखर तक भ्रष्टाचार में भाजपाई नेता, मंत्री, अधिकारी डूबे हुए हैं। हर विभाग, कार्यालय में घूस के रेट निश्चित हैं। हर फाइल में भ्रष्टाचार शामिल है। यही भाजपा का रामराज है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में बांसगांव से भाजपा सांसद के ऊपर बुजुर्ग अधिवक्ता की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लग रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे के नाम पर किसानों का उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में किसानों की जमीन का बैनामा कराए बगैर ही एक्सप्रेस-वे के नाम पर काम शुरू करवा दिया गया। खब़र है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की सीमा पर परिवहन की आवाजाही में वसूली की जा रही है। इसमें मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्थानीय पुलिस सभी शामिल हैं।

अखिलेश (Akhilesh Yadav) यही नहीं रूके और कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्रीगण बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे पर इतरा रहे थे और इसे बड़ी उपलब्धि बता रहे थे। प्रधानमंत्री ने खुद इससे जनता को लाभ मिलने का बयान दिया था। 15 हजार करोड़ की लागत से बना ये एक्सप्रेस-वे 15 दिन भी नहीं चल पाया और रोजाना जगह-जगह धंसता जा रहा है और रोज दुर्घटनाएं होना चिंताजनक है। हमीरपुर में एक्सप्रेस-वे के अंडरपास में भी दरारें आ गई हैं। इटावा में सड़क धंस गई।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं की जांच में मिली खामियां

अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं की जांच में गई टीम ने उसमें तमाम खामियों को इंगित किया है। समाजवादी सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता की प्रशंसा सभी कर रहे हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के लड़ाकू विमान तथा माल वाहक हरक्यूलिस विमान भी उतर चुके हैं। भाजपा सरकार में बने बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के अलावा अन्य निर्माणकार्यों की भी पोल खुल रही है।

30 करोड़ की शिप से चल रहा था अवैध खनन, CM के करीबी से है खास कनेक्शन

भाजपा सरकार के निम्नस्तर के निर्माण कार्यों की वजह से जनता की जान जोखिम में है और वह प्रतिदिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रही है। आखिर भाजपा सरकार के निर्माण कार्यों की खामियों और लापरवाहियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते ? जनता टैक्स का पैसा भी दे और इलाज पर भी खर्च करें, यह कब तक चलेगा?

विभागों में चल रहा ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। सभी विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल खेला जा रहा है। जनता इस खेल में पिस रही है। जांच की आंच में बड़े-बड़े नाम आ रहे हैं। नमामि गंगे योजना में करोड़ों रूपये खर्च हो चुके हैं लेकिन गंगा अविरल, निर्मल नहीं हुई। यमुना स्वच्छ नहीं हुई।

गोमती रिवरफ्रंट काे भाजपा ने किया बर्बाद

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में गोमती नदी की सफाई के साथ-साथ गोमती रिवरफ्रंट बना था, जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र था। भाजपा सरकार ने इस गोमती रिवरफ्रंट को भी बर्बाद कर दिया है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा राज में हो रहा है उतना तो पहले कभी किसी सरकार में नहीं हुआ। भ्रष्टाचारी, झूठी, जुमलोवाली भाजपा की डबल इंजन सरकार अब जनता की बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

30 करोड़ की शिप से चल रहा था अवैध खनन, CM के करीबी से है खास कनेक्शन

Next Post

UPSSSC PET की बढ़ी तारीख, अब इस डेट तक करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Kitchen
Main Slider

रसोई में कभी भी न रखें ये चीजें, चली जाएगी बरकत

23/10/2025
fire
Main Slider

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

22/10/2025
Uma Bharti
Main Slider

झांसी से करेंगी लोकसभा की रणभूमि में प्रवेश, उमा भारती का ऐलान

22/10/2025
Savin Bansal
Main Slider

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह

22/10/2025
Ishit Bhatt apologizes to Amitabh Bachchan
Main Slider

मैंने एक बड़ा सबक सीखा है कि… 10 साल के बच्चे ने मांगी बिग बी से माफी

22/10/2025
Next Post
UP PET

UPSSSC PET की बढ़ी तारीख, अब इस डेट तक करें आवेदन

यह भी पढ़ें

Microsoft Outage

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर आज भी विमान सेवाओं पर

20/07/2024
Suicide

SDM की बदसलूकी से क्षुब्ध बसपा नेता ने की आत्महत्या, कानूनगो निलंबित

07/02/2021
International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 17 विभागों के लगेंगे स्टॉल

07/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version