• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर आज भी विमान सेवाओं पर

Writer D by Writer D
20/07/2024
in Tech/Gadgets
0
Microsoft Outage

Microsoft Outage

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज (Microsoft Outage) का असर आज भी फ्लाइट ऑपरेशन पर दिख रहा है। दुनियाभर में शुक्रवार को चार हजार से ज्यादा विमानों का परिचालन रद्द हुआ था। एक्सपर्ट का मानना है कि सिस्टम पूरी तरह ठीक होने में कुछ समय लग सकता है।

एक्सपर्ट ने शनिवार को बताया कि दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) में क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित होने के बाद अब बिजनेस और सर्विसेज धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हालांकि, अभी भी विमानों के परिचालन में दिक्कतें आ रही है। हालांकि, भारत में इसका व्‍यापक असर विमान सेवाओं के अलावा किसी अन्‍य सेक्‍टर पर नहीं दिखा। मारुति सु‍जुकी लिमिटे‍ड का उत्‍पादन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ, लेकिन बैंकिंग और शेयर बाजार इससे अछूता रहा।

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सर्वर में खराबी आने से शुक्रवार को देश और दुनिया के अधिकांश देशों की कई सर्विसेज लगभग ठप हो गई थी। अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, स्पेन, सिंगापुर, इजरायल, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग समेत कई देशों में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी की वजह से लोग परेशान रहे। क्राउडस्ट्राइक की ओर से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज यूजर्स को दिए गए एक सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण यह दिक्कत आई थी। इससे माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले दुनिया के करोड़ों सिस्टम की स्क्रीन नीली हो गई और कंप्यूटर ऑटोमेटिक स्टॉर्ट होने लगा।

दुनियाभर में एयरपोर्ट, फ्लाइट, ट्रेनें, हॉस्पिटल, बैंक, रेस्तरां, डिजिटल पेमेंट, स्टॉक एक्सचेंज, टीवी चैनल से लेकर सुपर मार्केट जैसी जरूरी सेवाएं रुक गईं। उल्‍लेखनीय है कि क्राउडस्ट्राइक के अपडेट होने की वजह से माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेज में परेशानी आई है। इस आउटेज के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने जारी एक बयान में कहा कि यह एक थर्ड पार्टी इश्यू है। दूसरे शब्दों में कहे तो, ये उसकी गलती नहीं थी।

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)  के पास समस्या से निजात पाने का कोई ‘प्लान बी’ तैयार नहीं था। वह, इंतजार करती रही कि खुद साइबर सिक्योरिटी फर्म इसे दूर करेगी। इसकी वजह से देश और दुनिया की अधिकाशं सेवाओं पर व्‍यापक असर देखने को मिल रहा है।

Tags: Microsoft Outage
Previous Post

सीएम योगी ने किया वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ, बोले-अकबरनगर को हटाकर स्थापित किया जा रहा है सौमित्र वन

Next Post

NCR की तर्ज पर यूपी में बनेगा SCR, मुख्यमंत्री बने चेयरमैन, मुख्य सचिव उपाध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
leprosy pension

NCR की तर्ज पर यूपी में बनेगा SCR, मुख्यमंत्री बने चेयरमैन, मुख्य सचिव उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें

PM Modi pays tribute to the heroes of Kargil war

द्रास से पीएम मोदी ने आतंकवाद के आकाओं को दी चुनौती, कहा- नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे

26/07/2024

CM योगी का बड़ा ऐलान, ऑलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाडियों को देगी 6 करोड़

12/07/2021
Akhilesh Yadav

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version