• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 17 विभागों के लगेंगे स्टॉल

Writer D by Writer D
07/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नोएडा
0
International Trade Show

International Trade Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद अब ग्रेटर नोएडा में पहला इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) आयोजित करने जा रही योगी सरकार इसके माध्यम से विभिन्न विभागों के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास करेगी। इसके तहत कुल 17 विभागों को आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के विशाल परिसर में होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) में स्टॉल लगाने की मंजूरी दे दी गई है। ये सभी स्टॉल सेकेंड फ्लोर के हॉल नंबर 2 में लगाए जाएंगे, जहां आने वाले नेशनल और इंटरनेशनल बायर्स के लिए तमाम तरह की पब्लिक एमिनिटीज का भी ख्याल रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए दुनिया भर के 400 से ज्यादा बायर्स ने हिस्सा लेने की पुष्टि कर दी है। ये बायर्स न सिर्फ इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) में हिस्सा लेंगे, बल्कि उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संभावनाओं पर भी काम करेंगे। 21 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगी।

ओडीओपी का स्टॉल होगा सबसे बड़ा

इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show) कुल 2088 स्क्वायर मीटर एरिया में आयोजित किया जा रहा है। इसके ले-आउट प्लान के अनुसार कुल 17 विभागों के स्टॉल को यहां इंस्टाल किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा स्टॉल (300 स्क्वायर मीटर) ओडीओपी और सूचना जनसम्पर्क का होगा। हॉल में दो एंट्रेंस होंगे, जिसमें एंट्री के बाद फ्रंट पर यही दोनों स्टॉल आमने-सामने नजर आएंगे। ओडीओपी के स्टॉल पर प्रदेश में तमाम जिलों के खास और यूनीक उत्पादों की श्रंखला रहेगी, जो बायर्स को अपनी ओर आकर्षित करेगी। सूचना जनसम्पर्क के साथ ही 200 स्क्वायर मीटर में पर्यटन व संस्कृति विभाग का स्टॉल होगा, जहां उत्तर प्रदेश के पर्यटन से संबंधी योजनाओं व नीतियों के विषय में लोग जान सकेंगे।

अभ्यर्थियों को भा रही योगी सरकार की सिविल सेवा निशुल्क कोचिंग, 1476 आवेदन आये

इसी क्रम में आगे नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग और ऊर्जा विभाग व नेडा का स्टॉल होगा जिसे 100 स्क्वायर मीटर का स्थान मिला है। इसके आगे आवास एवं शहरी नियोजन (95 स्क्वायर मीटर) और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशु धन एवं दुग्ध विकास व मत्स्य विभाग (सभी 50 स्क्वायर मीटर) का स्टॉल होगा। इस रो में सबसे अंत में कृषि विभाग (60 स्क्वायर मीटर) और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग (50 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल होंगे।

पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के लिए होगी खास व्यवस्था

दूसरी तरफ ओडीओपी के साथ ही 100 स्क्वायर मीटर में पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के लिए स्थान दिया गया है। इसके ठीक बगल में नगर विकास विभाग को भी इतने ही बड़े क्षेत्र में स्टॉल लगाने की मंजूरी मिली है। इसके आगे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (100 स्क्वायर मीटर) और चिकित्सा शिक्षा विभाग (97 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल होंगे।

इसके बाद आयुष विभाग (100 स्क्वायर मीटर) और खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग (96 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल रहेंगे। इसके बाद अंत में औद्योगिक विकास विभाग (100 स्क्वायर मीटर) और ग्राम विकास विभाग (90 स्क्वायर मीटर) के स्टॉल नजर आएंगे। उत्पादों को हॉल तक लाने के लिए यहां 4 फ्रेट लिफ्ट के साथ ही स्टोर रूम, सर्विस रूम भी उपलब्ध होंगे।

Tags: international trade showNoida newsup news
Previous Post

अभ्यर्थियों को भा रही योगी सरकार की सिविल सेवा निशुल्क कोचिंग, 1476 आवेदन आये

Next Post

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Nobel Chemistry 2026: रसायन विज्ञान का नोबेल हेनरी कागन-केन्सो सोई को, दवाओं के निर्माण में अहम खोज

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरे पति आज होते तो बहुत खुश होते… शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं पत्नी, मंच पर छलके आंसू

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तेजी से बना रही सुरक्षित और सुविधाजनक पिंक टॉयलेट

07/10/2026
Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
UP Transport Corporation

ड्राइविंग ही नहीं युवाओं को ऑटोमोटिव टेक्नीशियन की भी ट्रेनिंग दे रहा परिवहन निगम

यह भी पढ़ें

CM Dhami

अचानक आपदा कंट्रोल रुम पहुंचे सीम धामी, सभी DM को दिए अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश

18/07/2023
Teacher's Day

इस तरह करें Teacher’s Day स्पीच की शुरुआत, हर कोई हो जाएगा इम्प्रेस

05/09/2024
Murder

हेड कॉस्टेबल ने टीचर को गोलियों से भूना, यूपी बोर्ड की कॉपियां लेकर आया था शिक्षक

18/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version