• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NCERT की किताबें नहीं खरीदेगी यूपी सरकार, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D by Writer D
11/03/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
NCERT

NCERT

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है कि अब से नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) की किताबों को नहीं खरीदा जाएगा. NCERT किताबों की खरीददारी सिर्फ पहली और दूसरी क्लास के लिए ही नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक का आयोजन हुआ. इसमें 20 से ज्यादा प्रस्ताव पेश किए गए, जिन्हें सरकार द्वारा मंजूर किया जाना था. इन्हीं प्रस्तावों में NCERT किताबों को लेकर लाया गया प्रस्ताव भी शामिल था.

राज्य मंत्रिमंडल ने पहली और दूसरी क्लास के छात्रों के लिए NCERT किताबों की खरीद के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया. प्रस्ताव में कहा गया था कि एकेडमिक सेशन 2023-24 के लिए पहली और दूसरी क्लास के लिए NCERT किताबों को खरीदा जाए. हालांकि, इस फैसले को स्वीकार नहीं किया गया.

NCERT किताबों को लेकर जानकारी देते हुए कैबिनेट जयवीर सिंह ने कहा, ‘पहली और दूसरी क्लास के लिए NCERT की किताबों की खरीद का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में रखा गया था, लेकिन यह फैसला किया गया है कि राज्य स्थानीय रूप से प्रिंट हुईं किताबों से ही पढ़ाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि छात्रों को शुरुआती क्लास में अपने देश के अलावा राज्य, जिले और क्षेत्रों के बारे में जानने की जरूरत भी है.’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय स्तर के सिलेबस और किताबों को पूरे देश को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है. लेकिन जब राज्य की बात आती है, तो ये उचित होता है कि पहली और दूसरी क्लास में बुनियादी स्तर की पढ़ाई के दौरान छात्रों को उनके क्षेत्रों, जिलों और राज्य के बारे में उचित जानकारी मिल पाए. इसलिए छात्रों के किताबें राज्य में ही छापी जाएंगी.’

CUET UG के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग पहले से ही NCERT की किताबों को लागू कर रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप राज्य में पहली और दूसरी क्लास में एनसीईआरटी की किताबें लाने के लिए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था. हालांकि, नए एकेडमिक सेशन की शुरुआत में लगभग एक महीने बचे हुए हैं. ऐसे में ये फैसला किया गया है कि राज्य में ही किताबों को प्रिंट किया जाए, ताकि समय पर उनकी डिलीवरी हो सके.

Tags: Education NewsNCERTNCERT books
Previous Post

CUET UG के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

Next Post

ब्रूनो के बाद ‘टाइगर’ की भी मौत, भूख-प्यास से अतीक के कुत्तों का हो गया है ऐसा हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Ateeq Ahmed's two dogs died

ब्रूनो के बाद 'टाइगर' की भी मौत, भूख-प्यास से अतीक के कुत्तों का हो गया है ऐसा हाल

यह भी पढ़ें

cm yogi

‘डेंगू पर नियंत्रण में न हो कोई लापरवाही’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

09/09/2023
Awadhesh Prasad

भाजपा ने तो बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, मतगणना के बीच बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

08/02/2025
sabudana tikki

नवरात्रि व्रत के दौरान साबूदाना टिक्की बनेगी बेस्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version