• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा ने तो बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, मतगणना के बीच बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद

Writer D by Writer D
08/02/2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Awadhesh Prasad

Awadhesh Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव 2025 परिणाम कुछ देर में सामने आ जाएगा। वोटों की गिनती जारी है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान सपा के अजीत प्रसाद से कुछ वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बीच भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप जारी है। सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि उपचुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। अवधेश प्रसाद ने चुनाव आयोग की निष्‍पक्षता पर भी सवाल खड़े किए।

एएनआई से बातचीत में सांसद अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने कहा कि मिल्कीपुर जो मर्यादा पुरुषोत्‍तम श्री राम की नगरी में आता है में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। मुझे देवतुल्‍य मतदाताओं, प्रभु श्रीराम, हनुमान जी, मां सरयू माई की कृपा और हमारे नेता अखिलेश जी पर यकीन और विश्‍वास के साथ मैं कह रहा है कि भाजपा ने यूं तो बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी। हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। इसके बावजूद भाजपा हारेगी। सपा का उम्मीदवार जीतेगा।

समाजवादी पार्टी जब भी हारती है तो बेबुनियाद आरोप लगाती है

वहीं डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव और मिल्‍कीपुर दोनों जगह भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए एएनआई से कहा कि दिल्ली में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, मिल्कीपुर में भी भाजपा जीत रही है। मैं दिल्ली और मिल्कीपुर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। समाजवादी पार्टी जब भी हारती है तो बेबुनियाद आरोप लगाती है, प्रदेश की जनता यह बात भली-भांति जानती है।

मिल्‍कीपुर उपचुनाव की मतगणना में पहले राउंड से ही भाजपा ने जो बढ़त बनाई वो नौवें राउंड तक पहुंचते-पहुंचते बंपर बढ़त में तब्‍दील हो गई। लगतार बढ़त के बीच भाजपा के उम्‍मीदवार चंदभानु पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जी की नीतियों में भरोसा जताते हुए जनता ने अपना निर्णय दिया है। मैं जनता के प्रति आभार प्रकट करता हूं। चंद्रभानु शनिवा की सुबह से मंदिरों में जाकर दर्शन और पूजन कर रहे हैं।

Tags: Awadhesh Prasadayodhya newsmilkipur by elecions result
Previous Post

केजरीवाल फिर जाएंगे जेल… , नतीजों के बीच बीजेपी नेता का बड़ा बयान

Next Post

कांग्रेस ने दिल्ली में खाता खोल लिया बस…, INDIA के नेता कस रहे तंज

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक में प्रदेश के समग्र विकास पर हुई व्यापक चर्चा : केशव मौर्य

04/08/2026
IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Congress

कांग्रेस ने दिल्ली में खाता खोल लिया बस..., INDIA के नेता कस रहे तंज

यह भी पढ़ें

जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय

जिला बेसिक शिक्षा : 150 शिक्षकों के मूल शैक्षिक अभिलेख गायब,  जांच में जुटी पुलिस

06/09/2020
owaisi

मेरठ में गरजे ओवैसी, बोले- एक डंडे और एक झंडे के नीचे आना होगा

23/10/2021
By-Elections

उपचुनाव से BSP ने बनाई दूरी, छानबे और स्वार सीट पर बीजेपी भी नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी

19/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version