• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश ने कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया : सीएम योगी

Writer D by Writer D
14/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने बहुत ही कम समय में तिलहन का तीन गुना उत्पादन किया है। साथ ही दलहन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रयास किये गये हैं। उक्त उदगार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर सतत कृषि के लिये अभिनव दृष्टिकोण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये।

कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमने जब प्रदेश की कमान संभाली तो अर्थव्यवस्था का ढांचा चरमराया हुआ था। हमने सभी सहयोगियों के साथ मेहनत करके अर्थव्यवस्था को संभाला। इसमें भी कृषि क्षेत्र का विशेष योगदान रहा, जिसके लिए कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान परिषद लगातार प्राकृतिक और जैविक खेती पर काम कर रहा है परन्तु हमें इस तरफ ओर ज्यादा ध्यान देना होगा जिससे हम अपने किसान भाईयों की आमदनी दोगुनी ही नहीं अपितु चार गुना तक बढा सकें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi) ने कहा कि हमारी सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है। हम चाहते हैं कि किसानों के साथ साथ सभी लोग मिलकर मोदी के अनुरुप एक नये भारत का निर्माण कर सकें। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भाग लिया।

CM Yogi honored 20 farmers

 

संगोष्ठी में पदमश्री से सम्मानित प्रदेश के कृषक तथा निवेश आपूर्ति करने वाली फर्मों का भी एक सत्र आयोजित किया गया। संगोष्ठी में देश / प्रदेश के ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों, प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों तथा प्रदेश के कृषि व संबंधित विभागों के निदेशकों, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों तथा प्रदेश के प्रगतिशील कृषकों द्वारा भाग लेकर प्रदेश में सतत् कृषि के लिये अभिनव दृष्टिकोण पर गहन विचार विमर्श किया गया।

प्रदेश को जैविक प्रदेश के रूप में खड़ा करेंगे, किसानों की आय करेंगे दोगुना: सीएम योगी

कार्यक्रम में कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान उ.प्र. डा. देवेश चतुर्वेदी, उपमहानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली डा. एके. सिंह, इन्टरनेशनल राइस रिसर्च इंन्टीट्यूट के परामर्शी डा. यू. एस. सिंह, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के निदेशक डा. ए.डी.पाठक, केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ के प्रधान वैज्ञानिक डा. एस. के. शुक्ला, एफपीओ सेल के प्रदेश समन्वयक डा. अवनी कुमार सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक  डा. राजीव कुमार सिंह, तथा डा. वी.पी. शाही ने भी भाग लिया।

संगोष्ठी में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न जनपदों के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा संस्तुत 20 प्रगतिशील कृषकों को मुख्यमंत्री (Yogi) द्वारा सम्मानित किया गया।

अब चार साल के लिए सेना में भर्ती होगे जवान, रक्षामंत्री ने किया ‘अग्निपथ’ योजना का ऐलान

संगोष्ठी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किये और बताया कि बाकी किसान भाई भी कैसे कृषि से लाभ उठा सकते हैं।

Tags: # organic farmingcm yogiLucknow Newsnatural farming
Previous Post

नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थोक मुद्रास्फीति, मई में बढ़ी 15.88 प्रतिशत

Next Post

नौकरियों पर “न्यूज़’ बनाने में एक्सपर्ट है मोदी : राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Rahul Gandhi

नौकरियों पर "न्यूज़' बनाने में एक्सपर्ट है मोदी : राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

bus collided

आगरा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी बस, तीन की मौत

19/12/2022
lost and found center

डिजिटल महाकुम्भ: अपनों को परिजनों से मिल रहा खोया-पाया केंद्र

21/01/2025
Tulsi

21/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version