• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मिट्टी में मिल गया’ सवा लाख का इनामी गुफ़रान, STF ने एंकाउंटर में किया ढेर

Writer D by Writer D
27/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Encounter

Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। जिले में यूपी एसटीएफ ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया है। बदमाश हत्या और डकैती के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और जांच शुरू कर दी है।

एसपी कौशांबी ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिला मुख्यालय मंझनपुर के समदा चीनी मिल के पास यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मोहम्मद गुफरान (Gufran) नाम का बदमाश मारा गया है। उस पर 1,25,000 रुपए का इनाम था। आज सुबह करीब पांच बजे यूपी एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही की टीम के साथ समदा क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई।

हत्या और लूट के मामलों में वांछित चल रहा था बदमाश

यूपी एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मुठभेड़ की जगह पहुंची कोतवाली पुलिस आनन-फानन में बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी मोहम्मद गुफरान पुत्र आजाद निवासी थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। यह कुख्यात अपराधी हत्या, लूट, हत्या के प्रयास के सात मुकदमों में वांछित था।

Uttar Pradesh | A criminal identified as Mo. Gufran has been killed in an encounter with UP STF near the Samda sugar mill of Manjhanpur, Kaushambi. He was carrying a reward of Rs 1,25,000: SP Kaushambi Brijesh Srivastava pic.twitter.com/iUdihy1yCe

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2023

ADG प्रयागराज जोन ने रखा था एक लाख का इनाम

एसपी कौशांबी ब्रिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मोहम्मद गुफरान के ऊपर एडीजी जोन प्रयागराज द्वारा एक लाख और सुलतानुपर पुलिस द्वारा 25000 का इनाम रखा गया था। मोहम्मद गुफरान पर प्रतापगढ़ सहित आदि जनपदों में हत्या/हत्या के प्रयास और लूट जैसी गंभीर घटनाओं के 13 से अधिक मुकमदे दर्ज थे।

पुलिस मुठभेड़ में दो गौतस्कर गिरफ्तार

आपको बता दें कि 2017 में योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से 10,900 से ज्यादा मुठभेड़ हो चुकी हैं, जिनमें 185 से अधिक अपराधी मारे गए हैं।

Tags: crime newsencounterencounter in upKaushambi Newsup newsup stf
Previous Post

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत

Next Post

आयकर ने पकड़ी सौ करोड़ की टैक्स चोरी, सामने आया इस प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Tax Evasion

आयकर ने पकड़ी सौ करोड़ की टैक्स चोरी, सामने आया इस प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का नाम

यह भी पढ़ें

Vicky Kaushal Katrina Kaif Relationship

कैटरीना कैफ से मिलने उनके घर पहुंचे विक्की कौशल

04/10/2020

आज से हिंदू बन गए वसीम रिजवी, अब ये नाम बनेंगी पहचान

06/12/2021
Wall Collapse

कच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version