• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयकर ने पकड़ी सौ करोड़ की टैक्स चोरी, सामने आया इस प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का नाम

Writer D by Writer D
27/06/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Tax Evasion

Tax Evasion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बुलियन और ज्वैलरी काराेबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर छापों में शहर के लगभग 25 बड़े कारोबारियों के साथ एक प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने से भी संदिग्ध लेनदेन के सबूत मिले हैं। छापे में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी (Tax Evasion) भी पकड़ी गई। छापे की कार्रवाई अब खत्म हो गई।

प्रतिष्ठानों के मालिक अग्रवाल परिवार के सदस्य इस लेनदेन के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। लेनदेन का ब्योरा आधा दर्जन पैन ड्राइव और हार्ड डिस्क में मिला, जिनमें पासवर्ड लगा हुआ था। विभाग ने अब इसकी अलग से जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों का कहना है कारोबारियों ने आयकर अफसरों से सरेंडर करने और आयकर चुकाने की पेशकश की, जिसे अफसरों ने ठुकरा दिया। सोमवार को विदेश से लौटे संजीव झुनझुनवाला और अमरीष अग्रवाल से भी टीमों ने पूछताछ की। वहीं नयागंज स्थित एक प्रतिष्ठान को सील किया गया। इसे सौरभ बाजपेई ने किराये पर दे रखा था। छापे के बाद से यह बंद था।

बताते चलें कि आयकर के 250 से ज्यादा अफसरों ने बृहस्पतिवार को राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड और फर्म राधा मोहन पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के अमरनाथ अग्रवाल, कैलाशनाथ अग्रवाल और इन दोनों के बेटे अमरेष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल के प्रतिष्ठानों व आवास पर छापा मारा था।

इनके सहयोगी सुरेंद्र जाखोदिया, सौरभ बाजपेई, एमरल्ड के प्रमोटर और रितु हाउसिंग के संजीव झुनझुनवाला प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की थी। अग्रवाल भाइयों की कंपनी का सालाना टर्नओवर 14 हजार करोड़ है वहीं फर्म का सालाना टर्नओवर 1700 करोड़ है।

बोगस फर्मों से 650 करोड़ का लेनदेन

छापे में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की कर चोरी के साथ ही 250 करोड़ की फर्जी खरीद और फर्जी लोगों से किए गए 400 करोड़ के लेनदेन का भी पता चला है। छापे में आठ करोड़ की नकदी और आठ करोड़ का सोना-चांदी जब्त किया गया है।

‘मिट्टी में मिल गया’ सवा लाख का इनामी गुफ़रान, STF ने एंकाउंटर में किया ढेर

संजीव के प्रतिष्ठानों से मिले दस्तावेज

सूत्रों ने बताया कि संजीव झुनझुनवाला के प्रतिष्ठानों से तमाम संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। अग्रवाल परिवार के साथ इनके एक नंबर में सिर्फ 25 से 30 करोड़ के लेनदेन मिले हैं, जबकि अन्य संदिग्ध हैं। यह रकम रियल इस्टेट में खपाई जा रही थी। एमरल्ड में भी बड़े पैमाने पर निवेश के प्रमाण मिले हैं। अमरनाथ अग्रवाल के पुत्र अमरीष अग्रवाल की भूमिका हर लेनदेन में है।

बड़ा मामला, देशव्यापी छापेमारी हुई

अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में की गई कार्रवाई में भी करोड़ों के बाेगस लेनदेन मिले। लखनऊ की तीन बोगस फर्मों में सालाना 1100 से 1200 करोड़ रुपये जमा करने के सुबूत मिले। यह रकम घूमकर वापस कारोबारियों के खातों में आ जाती थी।

Tags: income taxIT Raidkanpur newsTax evasion
Previous Post

‘मिट्टी में मिल गया’ सवा लाख का इनामी गुफ़रान, STF ने एंकाउंटर में किया ढेर

Next Post

‘…. तीन दिन का समय है’, सपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव मौर्य

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
Next Post
Abu Azmi

'.... तीन दिन का समय है', सपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़ें

wall collapsed

निर्माणाधीन भवन की दीवार गिरी, मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौके पर मौत

01/03/2021
ak sharma

बकायेदार उपभोक्ता जल्दी करे और अपने बकाये बिल से मुक्ति पायें :एके शर्मा

27/06/2022
Saanand Verma

‘भाबी जी घर पर हैं’ के एक्टर सानंद वर्मा : सुशांत के कारण ही बना टीवी एक्टर

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version