• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘…. तीन दिन का समय है’, सपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

Writer D by Writer D
27/06/2023
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Abu Azmi

Abu Azmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद अबू आजमी ने इसकी शिकायत मुंबई के कोलाबा थाना पुलिस से की। अबू आजमी का कहना है कि पिछले तीन दिनों से लगातार फोन और वॉट्सऐप पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने ट्वीट कर सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फणडवीस से मामला को संज्ञान लेने को कहा।

बता दें कि सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) को धमकी देने वाले ने वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा है। मैसेज में उसने लिखा कि तुम्हारे पास तीन दिन का समय है। अबू आजमी का कहना है कि उनको तीन दिन से लगातार धमकी मिल रही थी। पहले तो उन्होंने इग्नोर किया, लेकिन जब लगातार मैसेज आने लगे तो उन्होंने इसको गंभीरता से लिया। आनन-फानन में मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत की।

ये महाशय मेरे निजी फ़ोन नंबर पर कॉल और Whatsapp के माध्यम से मुझे 3 दिन का टारगेट टाइम या जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला कोलाबा पुलिस स्टेशन को सूचित किया जा चूका है। मुख्य मंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी (@mieknathshinde), उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी (@Dev_Fadnavis),… pic.twitter.com/0BzIbAZvYo

— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) June 26, 2023

फिलहाल सपा विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की साइबर सेल टीम धमकी देने वाले का पता लगाने में जुटी है। वहीं अबू आजमी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मुझे तीन दिन में जान से मारने की धमकी मिल रही है।

आयकर ने पकड़ी सौ करोड़ की टैक्स चोरी, सामने आया इस प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का नाम

मैंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। मेरी विनती है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मामले को संज्ञान लें।

6 महीने पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी

इससे पहले जनवरी महीने में अबू आजमी (Abu Azmi)को जान से मारने की धमकी मिली थी। ये धमकी मुगल शासक औरंगजेब के समर्थन में बयान देने पर मिली थी। हालांकि उस समय फोन कॉल अबू आजमी ने नहीं रिसीव किया था, बल्कि उनके PA ने रिसीव किया था। फोन करने वाले ने अबू आजमी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा था कि वह जल्द ही आजमी को जान से मार देगा। इस मामले में भी पुलिस ने शिकातय दर्ज की थी, लेकिन आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आया है।

Tags: Maharashtra NewsNational newsSamajwadi partysp mla abu azmi
Previous Post

आयकर ने पकड़ी सौ करोड़ की टैक्स चोरी, सामने आया इस प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने का नाम

Next Post

आसमान से बरसे अंगारे, हाई राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक Video

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
Fierce fire

आसमान से बरसे अंगारे, हाई राइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें खौफनाक Video

यह भी पढ़ें

Palak Dal

इस रेसिपी से बनाएं ढाबे वाली स्टाइल में पालक दाल

29/07/2026
Aam Panna

लू से बचाती है ये देसी ड्रिंक, 1 गिलास भी है असरदार

25/04/2026

Ukraine-Russia War: कुत्ते ने मरने के बाद भी मालिक को अकेला नहीं छोड़ा, तस्वीरें रुला देंगी आपको

07/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version