• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSC CSE मेन्स का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू से पहले भरें ये फॉर्म वरना हो जाएंगे बाहर

Writer D by Writer D
09/12/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
UPSC

UPSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 मेन्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार सितंबर 2023 में आयोजित हुई इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने मेन्स रिजल्ट के साथ डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF II) की जरूरी तारीखें भी जारी कर दी हैं।

आयोग द्वारा जारी रिजल्ट नोटिस में लिखा है, “संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 सितंबर 2023 से 24 सितंबर 2023 तक आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के परिणामों के आधार पर, नीचे दिए गए रोल नंबर और नाम वाले उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’) में चयन के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालीफाई हो चुके हैं।”

UPSC CSE Mains रिजल्ट ऐसे देखें

स्टेप 1: सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अब होमपेज पर Examinations टैब के बाद ड्रॉप डाउन menu में Active Examinations के सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: अब Civil Services (Main) Examination, 2023 रिजल्ट के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 5: PDF में अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें।
स्टेप 6: आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

आयोग द्वारा जारी रिजल्ट नोटिस में लिखा है, “संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 15 सितंबर 2023 से 24 सितंबर 2023 तक आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के परिणामों के आधार पर, नीचे दिए गए रोल नंबर और नाम वाले उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’) में चयन के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए क्वालीफाई हो चुके हैं।”

यूपीएससी इंटरव्यू

योग्य उम्मीदवारों का पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) धौलपुर हाउस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली-110069 में होगा; तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उम्मीदवारों के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के ई-समन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

इंटरव्यू से पहले भरें ये फॉर्म वरना हो जाएंगे बाहर

इंटरव्यू से पहले आयोग ने इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों को रीक्षा के नियमों के उपरोक्त प्रावधानों के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को DAF-II ऑनलाइन भरने और जमा करने के लिए कहा है। जो संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://upsconline.nic.in) पर उपलब्ध होगा। डीएएफ-II भरने की प्रक्रिया आज यानी 09 दिसंबर, 2023 से 15 दिसंबर, 2023 शाम 6:00 बजे तक तक चलेगी। ऐसा न करने पर उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आयोग द्वारा किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, ऐसे उम्मीदवारों को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में लगभग 13 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से करीब 15 हजार उम्मीदवार (कुल 14,624) यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे। मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।

Tags: upsc cse mainsupsc cse mains resultupse cse 2023
Previous Post

पीएम मोदी ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की किया लॉन्च, उत्तराखंड के उत्पादों का मिलेगा ब्रांड

Next Post

ISIS की बड़ी साजिश का खुलासा, NIA की 41 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sheetla Ashtami
धर्म

शीतला अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व

10/03/2026
Laddu Gopal
Main Slider

घर में विराजे लड्डू गोपाल को इस तरह लगाएं भोग, जानें नियम

10/03/2026
Shitala Ashtami
Main Slider

शीतला अष्टमी पर लगाया जाता है बासी खाने का भोग, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

10/03/2026
Nails
Main Slider

इन तरीकों से पाएं खूबसूरत नाखून

10/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री

09/03/2026
Next Post
NIA

ISIS की बड़ी साजिश का खुलासा, NIA की 41 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपाइयों की दबंगई का कोई इलाज नहीं, उन्हें मनमानी की छूट मिली हुई है : अखिलेश

17/11/2020
Property Seized

माफिया और उसके भाई की पौने दो करोड़ की संपत्ति कुर्क

18/05/2022
dead body

नदी के निकट नग्न अवस्था में मिला महिला का शव

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version