• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपाइयों की दबंगई का कोई इलाज नहीं, उन्हें मनमानी की छूट मिली हुई है : अखिलेश

Writer D by Writer D
17/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इस महीने सात विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव में अपनी मल्हनी सीट बचाने वाली समाजवादी पार्टी को विश्वास है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनेगी।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि भाजपा राज में जनसामान्य पर चौतरफा मार पड़ रही है। एक ओर कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा हैं। 24 घंटे में इससे 18 मौतें हुई 1407 नए केस दर्ज हुए। मंहगाई की मार से हर कोई परेशान हैं। भाजपा सरकार बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसे अमानवीय अपराधों पर रोक लगाने में अक्षम साबित हुई है। व्यापारी लुट रहे हैं। किसान जान गंवा रहे हैं लेकिन भाजपा नेताओं की दबंगई का कोई इलाज नहीं, उन्हें मनमानी की छूट मिली हुई है।

बस्ती में एक दलित बच्ची का अपहरण के बाद रेप और फिर हत्या की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। 4 दिन पुलिस शिकायत पर बैठी रही। आए दिन होने वाली इन घटनाओं पर सरकार का असंवेदनशील रवैया निंदनीय है। बेटियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखले दावों से कब सुरक्षित होंगी बेटियां।

अपनी शर्तों पर राजनीति करने वाले नीतीश सातवीं बार संभालेंगे बिहार की जिम्मेदारी

मथुरा में व्यापारी अनिल अग्रवाल की निर्मम हत्या हो गई। भाजपा राज में व्यापारियों का जानमाल असुरक्षित है। व्यापारियों को सुरक्षा नहीं मिल रही है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में व्यापारी लूट, अपहरण और हत्या के शिकार हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री के गृह जिलों में लूट और दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान प्रशासन पर कम राजनीतिक स्वार्थ साधन पर ज्यादा रहता है। फलतः प्रशासनिक मशीनरी भी सुस्त रहती हैं। जनता की कठिनाईयों के समाधान में भाजपा की दिलचस्पी नहीं होने से विकास कार्य अवरूद्ध हैं और प्रदेश लगातार प्रगति की दिशा में पिछड़ता जा रहा है।

भाजपा सरकार के जनविरोधी कामों से जनता में तीव्र आक्रोश है। जनता का यह आक्रोश 2022 में परिवर्तन पर मुहर लगाएगा।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attack on BJPAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's tweetअखिलेश का कांग्रेस पर हमलाअखिलेश यादव का ट्वीटअखिलेश यादव का भाजपा पर हमलाअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव को योगी सरकार पर हमला
Previous Post

17 नवंबर राशिफल : मेष राशि समेत इन राशियों को आज होगा धन लाभ

Next Post

नीतीश कुमार बड़े भाई हैं, मिलकर विकास का काम करेंगे : रेणु देवी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा का महाअभियान, 354 शिविरों में 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

18/09/2026
Main Slider

निवेश से निर्यात तक, एक मंच पर दिखेगा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक सामर्थ्य

18/09/2026
Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह: योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

18/09/2026
Next Post
रेणु देवी

नीतीश कुमार बड़े भाई हैं, मिलकर विकास का काम करेंगे : रेणु देवी

यह भी पढ़ें

Drinking lukewarm water in summer is beneficial for health

गर्मियों में गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए होता है फायदे मंद

12/04/2021
Underarms

गर्मियों में शरीर से आती बदबू आपको करती है शर्मिंदा, करें ये उपाय

24/06/2026

रेप का आरोप लगाने वाली महिला बयान से पलटी, कहा- गायत्री प्रजापति मेरे पिता समान

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version