• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET पेपर लीक: तीन लोग गिरफ्तार, एक माह में दोबारा होगी परीक्षा

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी टीईटी- 2021 का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। एक महीने बाद यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी। वहीं परीक्षा केंद्रों से वापस लौट रहे अभ्यर्थियों को यूपी रोडवेज अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा कराएगी। अभ्यर्थियों से कोई टिकट नहीं लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार टीईटी की परीक्षा शुरू होने से पहले ही शामली जिले में पेपर लीक हो गया। परीक्षार्थी के हाथ में पेपर देखकर एसटीएफ भी हैरान रह गई। पेपर लीक करने वाले तीन आरोपी एसटीएफ मेरठ ने शामली से दबोच लिए।

एसटीएफ मेरठ सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम मेरठ जोन के सभी जिलों में लगी हुई थी। शामली जिले में एक मकान में अभ्यार्थियों को लीक हुए पेपर की कॉपी दी जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ ने छापा मार दिया। शामली के रहने वाले तीन लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। पेपर मथुरा से लीक होना बताया जा रहा है, हालांकि अभी तीनों लोगों से एसटीएफ पूछताछ करने में लगी हुई है।

मनीष उर्फ मोनू पुत्र देवेंद्र मालिक कोतवाली शामली, रवि पुत्र विनोद निवासी कांधला व धर्मेन्द्र पुत्र कुंवर पाल निवासी कोतवाली शामली को आज सुबह पेपर के साथ शामली से गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों ही लोग अभ्यर्थियों को पेपर देने जा रहे थे। एसटीएफ आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

पेपर लीक के चलते रद्द हुई UPTET परीक्षा, STF ने की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

बता दें कि आज जिले के विभिन्न केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर शुरू होने से पहले मथुरा, गाजियाबाद, बुलंदशहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसका पेपर वायरल हो गया। मामले की जानकारी लगते ही रविवार सुबह परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इससे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है।

एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि आज होने वाली UPTET 2021 की परीक्षा कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जांच जारी है। यूपी सरकार एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित कराएगी।

Tags: Latest Meerut News in HindiMeerut Hindi SamacharMeerut News in HindiTet exam exam patternuptetuptet paper leakeduptet uptetउत्तर प्रदेश समचारएसटीएफपेपर लीकपेपर लीक मामलामेरठ न्यूजयूपी टीईट का पेपर लीकयूपी न्यूजशामली न्यूज़
Previous Post

मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हूं : मोदी

Next Post

अगले महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
bank closed

अगले महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहाँ देखें छुट्टियों की लिस्ट

यह भी पढ़ें

शोएब अख्तर बोले : बल्लेबाजों को चोटिल कर दिखाता था अपना प्यार

06/08/2020
murder

युवक ने 10 लोगों पर किया फावड़े से हमला, तीन की मौत

21/03/2022

तेज रफ्तार रोडवेज बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, 12 यात्री घायल

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version