• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हूं : मोदी

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 83वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जहां आजादी के अमृत महोत्सव की बात की, तो ऑस्ट्रेलिया में बनी वृंदावन गैलरी का भी जिक्र किया। मन की बात के दौरान मोदी ने सरकारी योजनाओं का फायदा लेने वाले लोगों से बात भी की। इस दौरान आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने वाले राजेश कुमार ने जब मोदी को सत्ता में बने रहने का आशीर्वाद दिया, तो PM ने कहा- मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं हमेशा सेवा में जुटे रहना चाहता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा ‘मन की बात’ परिवार बढ़ रहा है और न केवल संख्या में बल्कि इसके साथ हमारी सकारात्मकता भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी मुझे नमो ऐप और माईगॉव पर आप सभी से ढेरों सुझाव मिले हैं। मुझे अपने परिवार का हिस्सा मानकर आपने अपने जीवन के सुख-दुख भी बांटे हैं। उसमें बहुत से युवा और छात्र भी हैं।

प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि यह हमें सीखने के साथ-साथ देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने कहा कि अब पूरे देश में आम जनता से सरकारों तक, पंचायत से लेकर संसद तक अमृत महोत्सव की गूंज सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही एक दिलचस्प कार्यक्रम हाल ही में दिल्ली में हुआ। ‘आजादी की कहानी-बच्चों की जुबानी’ कार्यक्रम में बच्चों ने दिल की गहराइयों से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी कहानियां सुनाईं।

पेपर लीक के चलते रद्द हुई UPTET परीक्षा, STF ने की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

उन्होंने कहा कि हमारे देश की महारत्न ओएनजीसी भी अमृत महोत्सव को थोड़े अलग तरीके से मना रही है। इन दिनों, ओएनजीसी हमारे छात्रों के लिए तेल क्षेत्रों के अध्ययन दौरों का आयोजन कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति में हमारे आदिवासी समुदायों के योगदान को ध्यान में रखते हुए देश ने ‘जनजाति गौरव सप्ताह’ भी मनाया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इससे संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Tags: India News in HindiLatest India News UpdatesMann Ki Baatmann ki baat 83 episodemann ki baat liveMann ki baat todaymann ki baat today livepm modiPm Modi Mann Ki BaatPm modi mann ki baat livepm modi mann ki baat today live
Previous Post

पेपर लीक के चलते रद्द हुई UPTET परीक्षा, STF ने की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

Next Post

UPTET पेपर लीक: तीन लोग गिरफ्तार, एक माह में दोबारा होगी परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post

UPTET पेपर लीक: तीन लोग गिरफ्तार, एक माह में दोबारा होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें

क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
weight

ये सुपरफूड आपका वजन कम करने में करेंगे मदद

06/05/2026
CM Dhami

स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य: सीएम धामी

27/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version