• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सीनेशन अभियान को पूरा हुआ एक साल, पीएम बोले- महामारी के खिलाफ लड़ाई को मिली ताकत

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश में कोरोना रोधी टीकाकरण का एक वर्ष पूरा होने पर अभियान से जुड़े डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुये कहा कि हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में काफी ताकत दी है। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए भारत का दृष्टिकोण हमेशा विज्ञान आधारित रहेगा। आइए हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें और महामारी से उबरें।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “मैं टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सलाम करता हूं। हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में काफी ताकत जोड़ दी है। इसने जीवन को बचाने और इस प्रकार आजीविका की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया है।”

उन्होंने कहा, “साथ ही, हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका असाधारण है। जब हम दूर-दराज के इलाकों में लोगों का टीकाकरण करते हुए या हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को वहां टीके ले जाते हुए देखते हैं, तो हमारा दिल और दिमाग गर्व से भर जाता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “महामारी से लड़ने के लिए भारत का दृष्टिकोण हमेशा विज्ञान आधारित रहेगा। हम अपने साथी नागरिकों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को भी बढ़ा रहे हैं। आइए हम सभी कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते रहें और महामारी पर विजय प्राप्त करें।”

5 दिन भी ‘साइकिल’ नहीं चला पाए इमरान मसूद, अब हाथी अपर होंगे सवार

उल्लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान को पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई। एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक और फिर एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। पहली मई से 18 साल से अधिक के युवाओं का टीकाकरण होना शुरू हुआ। सरकार ने इस साल के शुरुआत में 3 जनवरी से किशोरों (15-18 साल) के लिये टीकाकरण शुरू कर दिया। 10 जनवरी से टीके की सतर्कता डोज भी दी जा रही है। देश में अब तक 156.76 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

Tags: Covid Vaccinationdelhi newsNational newsone year of vaccination campaignpm modi
Previous Post

5 दिन भी ‘साइकिल’ नहीं चला पाए इमरान मसूद, अब हाथी अपर होंगे सवार

Next Post

144 साल पुरानी इमारत आग में हुई खाक, करोड़ों का हुआ नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

144 साल पुरानी इमारत आग में हुई खाक, करोड़ों का हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें

summer

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026

 लखीमपुर खीरी: आशीष मिश्रा को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

15/11/2021
आदेश गुप्ता की नई टीम का ऐलान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई टीम का किया ऐलान, देखें पदाधिकारियों की लिस्ट

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version